{"_id":"671d1291f79b34b7640c5500","slug":"mp-news-after-diwali-govardhan-puja-day-also-declared-government-holiday-in-madhya-pradesh-four-days-leave-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मध्य प्रदेश में दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा के दिन भी सरकारी अवकाश घोषित, चार दिन की मिलेगी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मध्य प्रदेश में दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा के दिन भी सरकारी अवकाश घोषित, चार दिन की मिलेगी छुट्टी
Sat, 26 Oct 2024 09:32 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 26 Oct 2024 09:32 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा के दिन भी सरकारी अवकाश घोषित कर दिया है। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों को लगातार चार दिन की छुट्टी मिलेगी।
विज्ञापन
मंत्रालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली पर मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को उत्सव का जश्न मनाने के लिए एक विशेष सौगात दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्मचारियों के लिए दीवाली के बाद गोवर्धन पूजा के दिन भी अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश 1 नवंबर को रहेगा, जिससे कर्मचारियों को अब कुल चार दिनों की छुट्टियां मिलेंगी। सरकारी कर्मचारियों को 31 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक का अवकाश मिलेगा। 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी रहेगी, 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा का अवकाश होगा और इसके बाद आने वाले शनिवार और रविवार के चलते छुट्टियां रहेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी सरकारी कर्मचारी अपने परिवार के साथ उत्सव का आनंद ले सकें। इस विशेष अवकाश से कर्मचारियों को पर्व को अधिक उत्साह और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी सरकारी कर्मचारी अपने परिवार के साथ उत्सव का आनंद ले सकें। इस विशेष अवकाश से कर्मचारियों को पर्व को अधिक उत्साह और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
