फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: After Congress's defeat in Lok Sabha elections, action started on the organization, officials removed

MP News: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद संगठन पर एक्शन शुरू, हटाए गए पदाधिकारी

Thu, 06 Jun 2024 04:21 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 06 Jun 2024 04:21 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मध्य प्रदेश में मिली हार के बाद संगठन में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुछ पदाधिकारी हटाए गए हैं।
 

विज्ञापन
MP News: After Congress's defeat in Lok Sabha elections, action started on the organization, officials removed
कांग्रेस में बदलाव होने लगे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 में एमपी कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से अनुमान लगाया जा रहा था कि कांग्रेस अपने संगठन में परिवर्तन करेगा। इसी बीच गुरुवार को मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस ने अपनी जिला इकाइयों के अंतर्गत विधानसभा अध्यक्ष व पदाधिकारियों को हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


एमपी यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह ने जारी किए आदेश में लिखा है कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (प्रभारी मध्यप्रदेश) शेषनारायण ओझा की स्वीकृति से तथा मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव के आदेशानुसार मध्यप्रदेश के समस्त जिला इकाइयों के अन्तर्गत के विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं उनके विधानसभा इकाइयों के पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। साथ ही अभी तक उनके द्वारा दिए गए संगठनात्मक सहयोग की प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा सराहना भी की गई है।
विज्ञापन


अध्यक्ष बनने के बाद नई टीम पर कर रहे थे काम
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही विक्रांत भूरिया की जगह की जगह मितेंद्र सिंह को यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। मितेंद्र सिंह अध्यक्ष बनने के बाद से संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई थी। उन्होंने पिछले सभी पदाधिकारी को राजधानी भोपाल बुलाया था और एक-एक कर सभी से दो दिन तक चर्चा की थी, जिसके बाद अब कार्रवाई शुरू हो गई है। कांग्रेस के पूरे संगठन में लोकसभा में मिली करारी हार के बाद संगठन में बदलाव की बयार शुरू हो गई है। यूथ कांग्रेस जल्द ही संगठन में बदलाव कर नई कार्यकारिणी का गठन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद युवा कांग्रेस संगठन में कई बड़े बदलाव की तैयारी में हैं। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (प्रभारी मध्यप्रदेश) शेषनारायण ओझा की स्वीकृति व मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव के आदेशानुसार मध्यप्रदेश के समस्त जिला इकाइयों के अन्तर्गत के विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं उनकी विधानसभा इकाइयों के पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। वहीं आगे कहा कि मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस सभी विधानसभा अध्यक्ष व पदाधिकारियों द्वारा अभी तक जो संगठनात्मक सहयोग दिया, उसके लिए सभी पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना करती है।


10 जून को बैठक को बड़े नेताओं की बैठक
विवेक त्रिपाठी ने बताया कि 10 जून को कांग्रेस कार्यालय में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन यादव की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रखी गई है, जिसमें मुख्य रूप से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed