{"_id":"65218324a91c71fd8709c873","slug":"mp-news-after-assurance-in-madhya-pradesh-indefinite-strike-of-electricity-workers-postponed-for-the-second-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मध्य प्रदेश में आश्वासन के बाद बिजली कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मध्य प्रदेश में आश्वासन के बाद बिजली कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन स्थगित
Sat, 07 Oct 2023 09:41 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 07 Oct 2023 09:41 PM IST
सार
बिजली कर्मियों के संगठनों और पॉवर कंपनी के अधिकारियों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत में सहमति बनने के बाद हड़ताल वापस ले ली गई।
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश पॉवर कंपनी के पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद बिजली कर्मियों ने अपनी हड़ताल दूसरे दिन वापस ले ली। बिजली कर्मी अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी।
बिजली कर्मियों के संगठनों और पॉवर कंपनी के पदाधिकारियों के बीच लगातार बातचीत चल रही थी। शनिवार को दोनों के बीच बातचीत में कई मुद्दों पर सहमति बनी। जिसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल संगठनों ने वापस लें ली। पदाधिकारियों ने बताया कि पेंशन, तीन स्टार, कंपनी कैडर, संविदा और आउटसोर्स के विभिन्न मुद्दों पर बैठक में सहमति बनी है। साथ ही हड़ताली कर्मियों पर कार्रवाई निरस्त करने का भी आश्वासन दिया गया है।
बता दें बिजली कर्मचारियों के संगठनों ने शुक्रवार को हड़ताल पर जाने से पहले गुरुवार को सभी जिला कलेक्टरों को नोटिस दिया था। इसके बाद सरकार ने कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की चेतावनी को देखते हुए एस्मा लगा दिया था। इसके बावजूद प्रदेश के 70 हजार कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। इसके चलते पहले ही दिन कई जगह मैन पॉवर की कमी के चलते समय पर लोगों की शिकायतों का समाधान नहीं हो सका।