फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Admission process in B.Ed colleges will be done in three phases admission process run till June 30

MP News: तीन चरणों में होगी बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया, 30 जून तक चलेगी एडमिशन प्रोसेस

Thu, 02 May 2024 10:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 May 2024 10:39 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में तीन चरणों में बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया होगी। वहीं, 30 जून तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी।

विज्ञापन
MP News Admission process in B.Ed colleges will be done in three phases admission process run till June 30
बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया एक मई से शुरू हो गई है, जो 30 जून तक चलेगा। उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। वहीं, यूजी-पीजी कोर्सेस में दाखिले 25 जुलाई तक होंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आने के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी किया है। इसके मुताबिक, प्रदेश के 1,360 सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में संचालित 299 कोर्सेज के लिए छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन एक मई से 20 मई तक होगा।                            
विज्ञापन


काउंसलिंग के बाद ही मिलेगा प्रवेश
प्रदेश के 12वीं पास कर चुके छात्र 20 मई तक अपनी पसंद के कॉलेज में एडमिशन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया होगी। काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही छात्रों को एडमिशन मिलेगा। यूजी कोर्स के लिए 21 मई तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सीट आवंटन का पहला चरण 25 मई को होगा। रजिस्ट्रेशन का दूसरा चरण 27 मई से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालेजों में सीटों की संख्या को पोर्टल पर अपडेट नहीं
उच्च शिक्षा विभाग ने कालेजों में उपलब्ध सीटों की संख्या को पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में चार वर्षीय बीएड डिग्री को पिछले साल से विद्यार्थियों के बीच अधिक पसंद किया जा रहा है। बता दें, कि प्रदेश के 625 से अधिक बीएड कालेजों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मेरिट सूची का प्रकाशन 15 मई को होगा। प्रथम चरण में मेरिट एवं वरीयता के अनुसार सीट का आवंटन 21 मई को होगा।


दस्तावेजों का आनलाइन होगा सत्यापन
निर्धारित हेल्प सेंटर द्वारा दस्तावेजों का आनलाइन सत्यापन 22 से 30 मई तक होंगे। द्वितीय चरण के लिए पंजीयन 21 से 28 मई तक होगा। मेरिट सूची का प्रकाशन तीन जून तक होंगे। वहीं, मेरिट एवं वरीयता अनुसार द्वितीय चरण में सीट आवंटन नौ जून को होगा। प्रवेश के लिए निर्धारित शुल्क का आनलाइन भुगतान नौ जून से 13 जून तक होंगे। तीसरे चरण के लिए पंजीयन सात जून से शुरू होंगे। 30 जून तक शुल्क जमा कर प्रवेश होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed