फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: ADG rank officers allotted division to review law and order, responsibility given to 10 IPS

MP News: एडीजी रैंक के अधिकारियों को कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए संभाग आवंटित, 10 IPS को जिम्मेदारी

Sat, 23 Dec 2023 10:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 23 Dec 2023 10:38 PM IST
सार

एडीजी रैंक के अधिकारियों को कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए संभाग आवंटित किए गए। अधिकारियों का काम कानून व्यवस्था एवं पुलिस के कार्यों से संबंधित निर्देशों का पालन करना।

विज्ञापन
MP News: ADG rank officers allotted division to review law and order, responsibility given to 10 IPS
पुलिस मुख्यालय भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार के गठन के साथ ही अधिकारियों की अपने अनुसार जमावट की जा रही है। इसी कड़ी में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी भी दी जा रही है। शनिवार को एडीजी रैंक के अधिकारियों को कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए संभाग आवंटित किए गए। अधिकारियों का काम कानून व्यवस्था एवं पुलिस के कार्यों से संबंधित निर्देशों का पालन करना। साथ ही पुलिस मुख्यालय से संबंधित विभिन्न शाखाओं का आपस में समन्वय स्थापित करा कर उनका निराकरण कराना है।
विज्ञापन


साथ ही अधिकारियों की जिम्मेदारी दो माह में कम से एक बार संभाग में दौरा करना और प्रत्येक माह वीसी के माध्यम से पुलिस के कार्यों की समीक्षा करना है। इसके अलावा कानून व्यवस्था, अन्य त्यौहार एवं आयोजन के दौरान पुलिस व्यवस्था की समीक्षा करना है। साथ ही अनियंत्रित एवं अनियमित ध्वनि विस्तारिक यंत्रों पर प्रतिबंध  की समीक्षा, कार्यवाहक व्यवस्था व समयबद्ध समयमान/वेतमान प्रदान किए जाने की समीक्षा, प्रत्येक जिले में पुलिस बैंड का गठन, आदतन अपराधियों की जमानत के निरस्ती संबंध में विधिवत कार्य की समीक्षा, सीएम के निर्देशों का पालन करना है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश गृह विभाग ने एडीजी रैंक के अधिकारियों को कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए संभाग आवंटित किए गए। इस संबंध में देररात आदेश जारी किए गए। इसमें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल विजय कटारिया को भोपाल, अतिरिक्त पलिस महानिदेशक प्रबंध पुलिस मुख्यालय आलोक रंजन को नर्मदापुरम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महिला अपराध प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव को ग्वालियर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं पुलिस मुख्यालय भोपाल पवन श्रीवास्तव चंबल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कल्याण, पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार को रीवा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चयन/भर्ती संजीव शर्मी को सागर, अतरिक्त पुलिस महानिदेश एससीआरबी, चंचल शेखर को जबलपुर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स, जयदीप प्रसाद को इंदौर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सायबर योगेश देशमुख को उज्जैन संभाग आंवटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed