फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Action started to bring the students trapped in Manipur back to the state, CM talked to the students

MP News: मणिपुर में फंसे छात्रों को प्रदेश वापस लाने कार्रवाई शुरू, सीएम ने छात्रों से की फोन पर बात

Mon, 08 May 2023 01:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 08 May 2023 01:40 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के बच्चे सुरक्षित है। उन्हें प्रदेश वापस लाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री कार्यालय आपसी संपर्क में हैं।

विज्ञापन
MP News: Action started to bring the students trapped in Manipur back to the state, CM talked to the students
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर हिंसा में फंसे छात्रों को मध्य प्रदेश वापस लाने की कार्रवाई शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मणिपुर में फंसे छात्रों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मणिपुर में फंसे छात्रों को वापस निकालने को लेकर मणिपुर के मुख्यमंत्री और राज्यपाल से फोन पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने मणिपुर में पढ़ाई कर रहे छात्रों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के बच्चे सुरक्षित है। उन्हें प्रदेश वापस लाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री कार्यालय आपसी संपर्क में हैं।
विज्ञापन

 
प्रदेश के 20 से अधिक छात्र मणिपुर की सेंट्रल यूनिवर्सिटी, स्पोटर्स और एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं। इससे पहले गृहमंत्री नरोत्म मिश्रा ने कहा कि मणिपुर हिंसा में मध्य प्रदेश के 20 लोग फंसे है। 12 के नंबर मिल गए हैं। कुछ बच्चों ने आने की स्वीकृति दी है। कुछ का कहना है कि हम सुरक्षित है। मिश्रा ने कहा कि पहले बच्चों को कोलकाता लाया जाए। इसके बाद रूटीन फ्लाइट से मध्य प्रदेश लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता मणिपुर में बहुसंख्यक मैतई समुदाय को कोर्ट की तरफ से अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने कदम उठाने के कोर्ट के निर्णय के खिलाफ आदिवासी समूह विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इसके खिलाफ करीब एक सप्ताह पहले निकाले गए मार्च के दौरान मणिपुर में हिंसा भड़क गए। जिसमें प्रदेश के छात्र भी वहां फंस गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed