{"_id":"64d0b048e4d3b79063051d4d","slug":"mp-news-acharya-pramod-said-on-kamal-nath-performing-dhirendra-shastri-s-aarti-it-does-not-suit-the-congres-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कमलनाथ के धीरेंद्र शास्त्री की आरती उतारने पर आचार्य प्रमोद बोले- कांग्रेस नेता को यह शोभा नहीं देता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कमलनाथ के धीरेंद्र शास्त्री की आरती उतारने पर आचार्य प्रमोद बोले- कांग्रेस नेता को यह शोभा नहीं देता
Mon, 07 Aug 2023 02:20 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 07 Aug 2023 02:20 PM IST
सार
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम मुसलमानों के ऊपर “बुलडोज़र” चढ़ाने और RSS का एजेंडा हिंदू राष्ट्र की खुल्लमखुल्ला वकालत कर के “संविधान” की धज्जियां उड़ाने वाले “भाजपा” के स्टार प्रचारक की आरती उतारना कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को शोभा नहीं देता।
विज्ञापन
आचार्य प्रमोद कृष्णम, प्रमोद कृष्णम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा चल रही है। इस कार्यक्रम में उनके प्लेन से जाने और कमलनाथ के आरती उतारने पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उनको घेरते हुए कहा कि आरएसएस के स्टार प्रचारक की आरती उतारना कांग्रेस नेता को शोभा नहीं देता। इस ट्वीट पर नरोत्तम मिश्रा ने भी तंज कसते हुए कमलनाथ को सुविधा भोगी हिंदू बताया।
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अलग-अलग ट्वीट में कहा कि आसाराम बापू भी प्लेन से ही छिंदवाड़ा गए थे। मुसलमानों के ऊपर “बुलडोज़र” चढ़ाने और RSS का एजेंडा हिंदू राष्ट्र की खुल्लमखुल्ला वकालत कर के “संविधान” की धज्जियां उड़ाने वाले “भाजपा” के स्टार प्रचारक की आरती उतारना कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को शोभा नहीं देता, आज गांधी की “आत्मा” रो रही होगी और पंडित नेहरू और भगत सिंह तड़प रहे होंगे, लेकिन सैक्यूलरिज्म के ध्वज वाहक दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश और मल्लिकार्जुन खरगे जी सब खामोश है। उन्होंने यह ट्वीट राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी टैग किया।
यह सुविधा भोगी हिंदू हैं
आचार्य प्रमोद कृष्णन के ट्वीट पर गृह मंत्री ने कहा कि अब कमलनाथ को हिंदुओं की ताकत पता चल गई है,ये सुविधा भोगी और चुनावी हिंदू हैं,ये राष्ट्र के लिए काम नहीं करते खुद के लिए काम करते हैं। इनके मुंह से ब्रज मण्डल यात्रा को लेकर कुछ नहीं निकला।