फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: ABVP workers assaulted, FIR on college management, three lines attached including Bilkhiria TI BP Sin

MP News: ABVP कार्यकर्ताओं से मारपीट, कॉलेज प्रबंधन पर FIR, बिलखिरिया TI बीपी सिंह समेत तीन लाइन अटैच

Wed, 21 Jun 2023 02:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 21 Jun 2023 02:59 PM IST
सार

भोपाल महानगर मंत्री प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड फार्मेसी छात्रों के साथ शार्ट अटेडेंस के नाम पर मनमानी कर रहा था। उनसे ज्यादा फीस की मांग की जा रही थी।

विज्ञापन
MP News: ABVP workers assaulted, FIR on college management, three lines attached including Bilkhiria TI BP Sin
भोपाल में एबीवीपी से मारपीट के आरोपी में तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के बिलखिरिया स्थित कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड फॉर्मेसी के छात्रों की मनमाफिक फीस का विरोध करने पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई है। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने देररात रायसेन रोड पर चक्काजाम किया। घटना मंगलवार देररात की है। इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद एसपी किरण केरकेट्टा ने बिलखिरिया थाना प्रभारी बीपी सिंह, सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार और आरक्षक सुमित को लाइन अटैच कर दियाा गया है। वहीं, कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


भोपाल महानगर मंत्री प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड फार्मेसी छात्रों के साथ शार्ट अटेडेंस के नाम पर मनमानी कर रहा था। उनसे ज्यादा फीस की मांग की जा रही थी। इसकी सूचना पर मंगलवार को छात्रों की तरफ से बातचीत करने के लिए एबीवीपी के कार्यकर्ता पहुंचे थे। कॉलेज प्रबंधन के इशारे पर स्टॉफ ने छात्रों के साथ मारपीट की और बदतमीजी की। इसके विरोध में सभी कार्यकर्ता बिलखिरिया थाना वीडियो के प्रमाण लेकर पहुंचे। जहां एफआईआर की मांग की गई। लेकिन पुलिस थाने के अधिकारियों ने कॉलेज प्रबंधन के साथ सांठगांठ कर कार्रवाई के बजाए छात्रों को ही धमकाना शुरू कर दिया। कॉलेज प्रबंधन की तरफ से परीक्षा में नहीं बैठने की धमकी दी जाने लगी। इसके बावजूद पुलिस का रवैया उनके पक्ष में था। 
विज्ञापन


इसके विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रात एक बजे थाने के सामने रायसेन रोड पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन खत्म किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed