फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: AAP's focus on Vindhya, after Satna, AAP's national convenor Arvind Kejriwal will hold a rally in Rew

MP News: आप का विंध्य पर फोकस, सतना के बाद रीवा में रैली करेंगे आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल

Sun, 17 Sep 2023 10:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 17 Sep 2023 10:09 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को रीवा में महारैली को संबोधित करेंगे। 
 

विज्ञापन
MP News: AAP's focus on Vindhya, after Satna, AAP's national convenor Arvind Kejriwal will hold a rally in Rew
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) भी जुटी हुई है। पार्टी ने विंध्य क्षेत्र में अपना फोकस रखा हुआ है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को रीवा में महारैली को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी बीएस जून और प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को होने वाली महारैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान आ रहे हैं। सोमवार को दोपहर 2 बजे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान रीवा पहुंचकर महारैली को संबोधित करेंगे। आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि रीवा में होने वाली महारैली में 1 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे। विंध्य में होने वाली आप की ये रैली ऐतिहासिक और अविस्मरणीय होने वाली है। उन्होंने कहा कि ये रैली मध्य प्रदेश की राजनीति को एक अलग दिशा देने वाली और परिवर्तनकारी साबित होगी।
विज्ञापन


वहीं आप के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंकज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों से तंग आ चुकी है और अब बदलाव चाहती है। एमपी के लोगों ने दिल्ली और पंजाब के विकास कामों को देखा है और इसलिए अब लोग आम आदमी पार्टी की ओर उम्मीद की नजर से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता मन बना चुकी है, आम आदमी पार्टी तैयार है। अबकी बार मध्य प्रदेश में बदलाव तय है। बता दें इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने सतना की रैली में मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा की गारंटी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed