फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: AAP engaged in pacifying disgruntled leaders of BJP-Congress, will spoil the electoral equation

MP News: भाजपा-कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं को रिझाने में जुटी आप, बिगाड़ेगी चुनावी समीकरण

Wed, 26 Apr 2023 07:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 26 Apr 2023 07:56 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरे के सवाल पर संदीप पाठक ने कहा कि मध्य प्रदेश में पार्टी मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल चेहरा कौन होगा, यह तय नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
MP News: AAP engaged in pacifying disgruntled leaders of BJP-Congress, will spoil the electoral equation
आप राज्यसभा सांसद संदीप पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर के अंत में है। इससे पहले भाजपा-कांग्रेस की असंतुष्ट नेताओं को साधने में जुटी हुई है। इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) की भी मध्य प्रदेश की राजनीति में एंट्री ने दोनों ही दलों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन

 
दरअसल, आप की नजर अब भाजपा-कांग्रेस के असंतुष्ट और नाराज चल रहे जमीनी नेताओं पर है। इन नेताओं को आप अपने पाले में कर के चुनाव लड़ा सकती है। 
इसके संकेत बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने दिए। भोपाल के गांधी भवन में मीडिया से बातचीत में पाठक ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में कई अच्छे नेता जमीनी तौर पर काम कर रहे हैं। लेकिन कुछ नेताओं को पार्टी जरूरत के हिसाब से पद नहीं देती है। कई नेता ऐसे हैं, जो सालों से काम कर रहे हैं। उनको पार्टियों में प्राथमिकता ही नहीं दी गई। आम आदमी पार्टी में ऐसे नेताओं के लिए हमेशा दरवाजे खुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को हमारी पार्टी में कई मौके दिये जाएंगे, लेकिन सिर्फ जोड़ तोड़ की राजनीति हमारा काम नहीं है।  
विज्ञापन

 
सीएम चेहरे के साथ लड़ेंगे चुनाव

विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरे के सवाल पर संदीप पाठक ने कहा कि मध्य प्रदेश में पार्टी मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल चेहरा कौन होगा, यह तय नहीं हो पाया है। पाठक ने कहा कि मध्य प्रदेश में हमारी संगठन की टीम का गठन हो चुका है। चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी तैयार है। संदीप पाठक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने के लिए संकल्प दिलाया। प्रदेश में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों का ये दूसरा शपथ ग्रहण समारोह था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बंगला विवाद  ध्यान भटकाने की कोशिश
अरविंद केजरीवाल के बंगले विवाद को लेकर संदीप पाठक ने कहा कि जब केजरीवाल मुख्यमंत्री बने तब उन्हें बहुत छोटा मकान दिया गया। उनका घर जर्जर स्थिति में था। इसलिए उसे तोड़कर बनाया गया। सरकारी मकान की कई जगह से छत टूट रही थी। इसके बाद इस सरकारी मकान को नए सिरे से बनाए जाने का फैसला लिया गया। विदेशी टाइल्स लगाने को लेकर बोले कि पीडब्ल्यूडी ने मकान बनाया है। उन्हें खर्च और अन्य जानकारी होगी। उन्होंने कहा कि कोई केजरीवाल जी के नाम पर सरकारी मकान की रजिस्ट्री तो होना नहीं है। कोई दूसरा मुख्यमंत्री बनेगा तो वो उस मकान में रहेगा। पाठक ने कहा कि यह सब पुलवामा हमले से ध्यान भटकाने के लिए और नया विवाद खड़ा करने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed