{"_id":"63d681d854329b18db41689e","slug":"mp-news-aam-aadmi-party-dissolves-organization-of-madhya-pradesh-new-executive-will-be-announced-soon-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश के संगठन को भंग किया, नई कार्यकारिणी की घोषणा जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश के संगठन को भंग किया, नई कार्यकारिणी की घोषणा जल्द
Sun, 29 Jan 2023 07:55 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 29 Jan 2023 07:55 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के नेशनल राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक की तरफ से मध्य प्रदेश के मौजूदा संगठन को तत्काल प्रभाव से भंग करने का पत्र जारी किया गया है। इसमें यह भी लिखा है कि जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में चुनावी साल में आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश संगठन को भंग कर दिया है। इसे पार्टी के विधानसभा चुनाव में अपने संगठन को नए सिरे से तैयार कर मजबूती से उतरने के रूप में देखा जा रहा है।
आम आदमी पार्टी के नेशनल राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक की तरफ से मध्य प्रदेश के मौजूदा संगठन को तत्काल प्रभाव से भंग करने का पत्र जारी किया गया है। इसमें यह भी लिखा है कि जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। पार्टी ने इससे पहले पार्टी ने छत्तीसगढ़ में भी कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। पार्टी नए सिरे से चुनावी राज्यों में संगठन बनाकर विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही हैं।
बता दें आम आदमी पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव में सिंगरौली में महापौर का चुनाव जीत कर प्रदेश में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। पार्टी के कई नेता आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कई मंचों से कह चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी नए संगठन के साथ प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर देने की तैयारी में जुट गई हैं।