फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 350 km green corridor built in MP, liver being brought from Jabalpur to Bhopal

MP News: एमपी में बना 350 किमी का ग्रीन कॉरिडोर, जबलपुर से भोपाल लाया जा रहा लीवर

Thu, 21 Sep 2023 11:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 21 Sep 2023 11:27 PM IST
सार

बंसल अस्पताल के मैनेजर लोकेश ने बताया जबलपुर के मेट्रो अस्पताल में 64 वर्षीय मरीज राजेश सराफ 19 सितंबर को भर्ती हुए थे, जो 20 सितंबर को ब्रेन डेड हो गए। उनको ब्रेन ट्यूमर था।

विज्ञापन
MP News: 350 km green corridor built in MP, liver being brought from Jabalpur to Bhopal
जबलपुर से आर्गन भोपाल लेकर आती डॉक्टरों की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में जबलपुर से भोपाल तक 350 किमी का ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। जबलपुर से एक ब्रेन डेड मरीज का लिवर भोपाल लाया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम गुरुवार रात लिवर लेकर रात 10.30 बजे जबलपुर से रवाना हुई, जो देररात भोपाल पहुंचेंगी। 
विज्ञापन


बंसल अस्पताल के मैनेजर लोकेश ने बताया जबलपुर के मेट्रो अस्पताल में 64 वर्षीय मरीज राजेश सराफ 19 सितंबर को भर्ती हुए थे, जो 20 सितंबर को ब्रेन डेड हो गए। उनको ब्रेन ट्यूमर था। वह मूलरूप से बैतूल थे। उनके परिजनों ने आर्गन डोनेशन की इच्छा जताई। जिसके बाद सभी नियमों और अनुमति के बाद प्रक्रिया शुरू की गई। सर्जरी कर उनका लिवर निकाला गया। यह लिवर भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती मरीज को ट्रांसप्लांट किया जाएगा। 
विज्ञापन

लोकेश झा ने बताया कि हेलीकॉप्टर से लिवर लाने की योजना थी, लेकिन रात में तकनीकी दिक्कत आने के बाद लिवर को वाया रोड लाने की योजना बनाई गई। यह ग्रीन कॉरिडोर जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन और भोपाल चार जिलों में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed