फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 22 trains of West Central Railway canceled due to yard remodeling and non-interlocking work.

MP News: यार्ड रिमोडलिंग एंव नॉन इंटलॉकिंग कार्य के चलते पश्चिम मध्य रेलवे की 22 रेलगाड़ियां निरस्त

Tue, 01 Oct 2024 10:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 01 Oct 2024 10:04 PM IST
सार

अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में तीसरी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
MP News: 22 trains of West Central Railway canceled due to yard remodeling and non-interlocking work.
ट्रेन सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे प्रशासन के अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में तीसरी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान प्री एनआई व एनआई कमीशनिंग के तहत तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य भी किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस कार्य के दौरान पमरे से जाने वाले 22 गाड़ियां निरस्त रहेंगी। वहीं, कई गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
विज्ञापन


यह गाड़ियां रहेंगी निरस्त
- 2 से 12 अक्टूबर तक भोपाल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 30 सितंबर से 10 अक्टूबर 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 2 से 11 अक्टूबर 2024 तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 3 से 12 अक्टूबर 2024 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 1 से 09 अक्टूबर 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 2 से 10 अक्टूबर 2024 तक रीवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 4, 07, 09 एवं 11 अक्टूबर 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 5, 08, 10 एवं 12 अक्टूबर 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 2 से 11 अक्टूबर 2024 तक कटनी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 06617 कटनी-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
-3 से 12 अक्टूबर 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 06618 चिरमिरी-कटनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 1 से 12 अक्टूबर 2024 तक इंदौर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 30 सितम्बर से 11 अक्टूबर 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 3, 07 एवं 10 अक्टूबर 2024 को लखनऊ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 4, 08 एवं 11 अक्टूबर 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12536 रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 4, 08 एवं 11 अक्टूबर 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग-नज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
- 5, 09 एवं 12 अक्टूबर 2024 को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 6 एवं 08 अक्टूबर 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18203 दुर्ग-कानपूर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 7 एवं 09 अक्टूबर 2024 को कानपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18204 कानपूर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 6 अक्टूबर 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 7 अक्टूबर 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 3 एवं 10 अक्टूबर 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18205 दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 5 एवं 12 अक्टूबर 2024 को नवतनवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18206 नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

इन गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन
- गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस दिनांक 02 से 10 अक्टूबर 2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-जबलपुर-कछपुरा-नैनपुर होते हुए गंतव्य को जाएगी।
विज्ञापन

- गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस दिनांक 02 से 10 अक्टूबर 2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नैनपुर-कछपुरा-जबलपुर-कटनी होते हुए गंतव्य को जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed