फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 22 BLOs suspended for negligence in election work, action under MP Civil Service Rules

MP News:  निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले 22 बीएलओ निलंबित, MP सिविल सेवा नियम के तहत कार्रवाई

Tue, 27 Jun 2023 07:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 27 Jun 2023 07:46 PM IST
सार

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 12 अप्रैल 2023 को बूथ लेवल अधिकारी के रूप में मतदाता सूची संबंधी कार्य संपादित किये जाने के लिए इन 22 कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई थी। संबंधित कर्मचारियों ने आदेश का पालन नहीं किया और दायित्यों का निर्वहन करने के लिए कर्तव्य पर उपस्थित नहीं होकर आदेश की अवहेलना की।

विज्ञापन
MP News: 22 BLOs suspended for negligence in election work, action under MP Civil Service Rules
भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में निर्वाचन कार्य  में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। निर्वाचन कार्य में लापवाही बरतने पर 22 बीएलओ को निलंबित किया गया है। इन पर एमपी सिविल सेवा नियम के तहत कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


भोपाल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष्ज्ञ सिंह ने मतदाता सूची के कार्य में लापरवाही बरतने और आदेशों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की गई है। निवार्चन अधिकारी ने सभी  22 कर्मचारियों (बीएलओ) को मध्यप्रदेश सिविल सेवा के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बता दें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 12 अप्रैल 2023 को बूथ लेवल अधिकारी के रूप में मतदाता सूची संबंधी कार्य संपादित किये जाने के लिए इन 22 कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई थी। संबंधित कर्मचारियों ने आदेश का पालन नहीं किया और दायित्यों का निर्वहन करने के लिए कर्तव्य पर उपस्थित नहीं होकर आदेश की अवहेलना की। इस पर निर्वाचन अधिकारी ने  मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-3 अंतर्गत कदाचरण की श्रेणी में आने के कारण इन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन


इनको किया गया निलंबित 
निर्वाचन अधिकारी की तरफ से जारी आदेश के अनुसार अनिल मेराल – सहायक ग्रेड-3, रंजन कुमार सक्सेना - अनुरेखक, विपिन ठाकुर – सहायक ग्रेड-3, परियोजना संचालनालय, लो.नि.वि.पी.आई.यू. निर्माण भवन अरेरा हिल्स भोपाल,  विजय त्रिपाठी - सहायक ग्रेड-3 म.प्र. राज्य कृषि विपण बोड अरेरा हिल्स भोपाल,  प्रकाश पटेल - उ.श्रे. लि., श्री प्रकाश सावरे - उ.श्रे. लि.,  शत्रुधन प्रसाद तिवारी उ.श्रे. लि., मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर्यावास परिसर भोपाल, शंकर वेगा - सहा, ग्रेड-2 आदिम जाति कल्याण विभाग सतपुड़ा भवन, मनोज राज- सहा. ग्रेड-3 आर्थिक एवं सांख्यिकी संचा. विन्ध्याचल भवन, हरदेव सिंह - सहायक ग्रेड-1 बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल, विजय मिढोरे- सहायक ग्रेड-3, मनोज कुमार राठौर - सहायक ग्रेड-3, संतोष कुमार कुशवाह - सहायक ग्रेड-3, कार्यालय संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग विंध्याचल भवन भोपाल, अन्सी वर्गीस - सहायक ग्रेड-2, राजकुमार वर्मा - सहायक ग्रेड-2, योगेश सरवैया - सहायक ग्रेड-3, आयुक्त हथकरघा संचालनालय भोपाल, रमेश शर्मा - सहायक ग्रेड-3, सौरभ दुबे - सहायक ग्रेड-3, श्याम सिंह भदौरिया - सहायक ग्रेड-3, राजेन्द्र सिंह - सहायक ग्रेड-2, शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय कलिया सोत डेम के पास भोपाल, को निलंबित करते हुए इनका मुख्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 152 – द क्षिण पश्चिम नियत किया गया है। इसी प्रकार जगदीश यादव- सहायक ग्रेड-3, शासकीय नवीन महाविद्यालय खटलापुरा और  विजय कुमार पाटिल सहायक ग्रेड-3, जिला रोजगार कार्यालय ईदगाह हिल्स भोपाल को निलंबित करते हुए इनका मुख्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 150- भोपाल उत्तर नियत गया है। निलंबन अवधि में संबंधित को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed