फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 2.50 crores spent on Bhoomipujan of Neemuch Biotechnology Park work not started after 11 months

MP News: बायोटेक्नोलॉजी पार्क के भूमिपूजन पर 2.50 करोड़ से अधिक खर्च किए, 11 महीने बाद भी काम शुरू नहीं

Mon, 26 Aug 2024 09:16 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 26 Aug 2024 09:16 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के नीमच में बायोटेक्नोलॉजी पार्क प्रस्तावित है। इसका भूमिपूजन और विज्ञान उत्सव 30 सितंबर और एक अक्टूबर 2023 को हुआ था। इसके करीब ग्यारह महीने बाद भी अब तक इसका काम शुरू नहीं हो सका है।

विज्ञापन
MP News: 2.50 crores spent on Bhoomipujan of Neemuch Biotechnology Park work not started after 11 months
मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल - फोटो : social media

विस्तार

नीमच में बायोटेक्नोलॉजी पार्क बनने से पहले विवादों में है। 11 महीने पहले भूमिपूजन हुआ था। साथ में मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मैपकास्ट) ने विज्ञान उत्सव का आयोजन भी किया था। दो दिन के कार्यक्रम के लिए 1.13 करोड़ रुपये खर्च की स्वीकृति थी। परिषद ने आगे बढ़कर 2.50 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर दिए। लेकिन, 11 महीने बाद भी इसका काम शुरू नहीं हो सका है। 

विज्ञापन


मैपकास्ट ने नीमच में प्रस्तावित बायोटेक्नोलॉजी पार्क का भूमि पूजन और विज्ञान उत्सव 30 सितंबर और एक अक्टूबर 2023 को आयोजित किया था। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले। अब इस आयोजन में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। टेंट और कार्यक्रम की ब्रांडिंग पर ही 2.18 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। इसमें 50 लाख रुपये ब्रांडिंग पर लगाए गए। 36 घंटे के भीतर भुगतान भी कर दिया। ऐसे में अब इसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, साउंड सिस्टम और एलईडी वॉल पर भी लाखों रुपये खर्च किए गए। अब इस पूरे मामले में वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग उठ रही है, ताकि सरकारी धन के दुरुपयोग को रोका जा सके।
विज्ञापन


पूडी-सब्जी 120 रुपये की, 48 लाख रुपये खाने पर खर्च
भूमिपूजन और विज्ञान उत्सव पर 48 लाख रुपये तो सिर्फ खाने-पीने पर खर्च हुए। 26 लाख रुपये के स्नैक्स के पैकेट का दावा किया गया है। सूत्रों का दावा है कि पूड़ी-सब्जी के पैकेट ही बांटे गए थे। बिलों में संख्या बढ़ाई गई। प्रति नग 120 रुपये भुगतान किया गया। हाई-टी पर भी 4.12 लाख रुपये का खर्च दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने कहा- मुझे जानकारी नहीं
विभाग के तत्कालीन पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा का कहना है कि भूमिपूजन चुनाव से पहले हुआ था। इस कार्यक्रम में अनुमति से ज्यादा खर्च हुआ, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। 


निर्माण जल्द शुरू होगा 
मैपकास्ट के महानिदेशक (डीजी) डॉ. अनिल कोठारी ने कहा कि पार्क के संचालन के लिए आवश्यक अनुमतियां ली गई हैं। निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। भूमिपूजन में अधिक राशि खर्च करने का आरोप बेबुनियाद है। सभी आवश्यक अनुमतियां लेने के बाद ही कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed