फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 14 thousand 738 crores will be available for railway facilities in the state, development of 80 stati

MP News: प्रदेश में रेल सुविधाओं के लिए 14 हजार 738 करोड़ मिलेंगे, 81 हजार करोड़ से 80 स्टेशनों का विकास जारी

Wed, 24 Jul 2024 08:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 24 Jul 2024 08:55 PM IST
सार


 
मध्य प्रदेश में रेल सुविधाओं के लिए केंद्रीय बजट में 14 हजार करोड़ से अधिक की राशि का प्रावधान किया गया है। इससे प्रदेश में रेल सुविधाओं का विकास किया जाएगा। 

विज्ञापन
MP News: 14 thousand 738 crores will be available for railway facilities in the state, development of 80 stati
रेलवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्र सरकार ने 2024-25 के बजट में मध्य प्रदेश में रेल सुविधाओं के लिए 14 हजार 738 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार का आभार माना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मध्य प्रदेश के हितों का ध्यान रखा है। मध्य प्रदेश में 80 रेलवे स्टेशनों के विकास का कार्य चल रहा है। इसके लिए 81 हजार करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई, जिससे यह कार्य चल रहे हैं। वहीं, केंद्र सरकार ने 2023-24 के प्रस्तुत बजट में 14 हजार 738 करोड़ रुपये की राशि मध्य प्रदेश में रेल सुविधाओं के विकास के लिए रखी है। नई रेल सुविधाओं और रेल्वे स्टेशनों के विकास का लाभ प्रदेश के नागरिकों को प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री वैष्णव का प्रदेश के नागरिकों की ओर से आभार व्यक्त किया है। बता दें, प्रदेश में रेलवे की सुरक्षा की दृष्टि से भी काम किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। भोपाल डिवीजन के रेलवे स्टेशनों पर एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम जारी है।
विज्ञापन


बैरसिया में रेलवे लाइन की मांग सांसद आलोक शर्मा ने संसद में उठाई 
बुधवार को बजट सत्र के दौरान शून्यकाल में पहली बार संसद में बोलते हुए सांसद आलोक शर्मा ने बैरसिया बाया गुना/ अशोकनगर तक रेल लाइन सर्वे कराने का मुद्दा उठाया। उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि जनहित के इस मुद्दे को इसी बजट में शामिल किया जाए। जिससे बैरसिया में रेल लाइन का सर्वे किया जाकर लोगों को जल्द से जल्द रेल सुविधा का लाभ मिल सके। सांसद ने संसद में अपनी बात रखते हुए कहा कि आज जब पूरे देश में रेल नेटवर्क का जाल बिछाया जा रहा है, बैरसिया की जनता रेल सुविधा से अब तक वंचित है। बता दें रेल लाइन सुविधा से जुड़ने के बाद बैरसिया ग्रामीण इलाके में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। व्यापार, व्यवसाय को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed