फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 12th Chemistry paper will get two bonus points, 10th-12th copy checking work 60% completed

MP News: 12 वीं के केमेस्ट्री के पेपर में मिलेंगे दो बोनस अंक, 10वीं-12वीं की कॉपी जांचने का काम 60% पूरा

Mon, 18 Mar 2024 07:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 18 Mar 2024 07:34 PM IST
सार

एमपी माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को केमेस्ट्री विषय में दो अंक बोनस के रूप में दिए जाएंगे। इसमें अंग्रेजी माध्यम के बच्चों को प्रश्न क्रमांक दो को हल करने पर एक अंक मिलेगा। दरअसल, इस प्रश्न में अनुवाद की गलती सामने आई है।

विज्ञापन
MP News: 12th Chemistry paper will get two bonus points, 10th-12th copy checking work 60% completed
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को केमेस्ट्री विषय में दो बोनस अंक मिलेंगे। 10वीं और 12वीं कक्षा की कॉपियां जांचने का काम करीब 60 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। अधिकारियों की मानें तो अप्रैल के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी हो सकता है। एमपी माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को केमेस्ट्री विषय में दो अंक बोनस के रूप में दिए जाएंगे। इसमें अंग्रेजी माध्यम के बच्चों को प्रश्न क्रमांक दो को हल करने पर एक अंक मिलेगा। दरअसल, इस प्रश्न में अनुवाद की गलती सामने आई है। वहीं, इसी विषय का प्रश्न क्रमांक-5 पाठ्यक्रम से बाहर से होने के कारण हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही माध्यम के विद्यार्थियों को एक अंक बोनस के रूप में दिया जाएगा। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि प्रश्न पत्र बनाने वाली कमेटी उसे सेट कर सील कर के देती है। किसी को भी उस प्रश्न पत्र को देखने की अनुमति नहीं होती। जब बोर्ड परीक्षाएं पूरी हो जाती हैं तब कमेटी द्वारा सेट प्रश्न पत्र की जांच की जाती है कि उसमें कोई प्रश्न गलत या पाठ्यक्रम से बाहर का तो नहीं पूछा गया। 12वीं कक्षा के केमेस्ट्री के पेपर में अंग्रेजी माध्यम के बच्चों के पेपर में प्रश्न क्रमांक दो में अनुवाद गलती और दोनों ही माध्यम के बच्चों से पूछे गए प्रश्न क्रमांक पांच पाठ्यक्रम से बाहर का होना पाया गया। 
विज्ञापन


अप्रैल के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट 
10वीं और 12वीं कक्षा की कॉपियों की जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि कॉपियों की जांचन का करीब 60 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। इसके बाद रिजल्ट बनाने का काम भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड की दोनों परीक्षाओं के रिजल्ट अप्रैल माह के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed