फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News 10th class student shot himself in Bhopal died in hospital

MP News: भोपाल में 10वीं के छात्र ने खुद को गोली मारी, अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम

Tue, 26 Dec 2023 10:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 26 Dec 2023 10:20 PM IST
सार

गोली की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे। उसे जेके अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
MP News 10th class student shot himself in Bhopal died in hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल के कोलार क्षेत्र में गोली लगने से 10वीं के एक छात्र की मौत हो गई है। सीने में गोली लगने पर छात्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। छात्र का नाम अंश अरजरिया (15) पिता प्रदीप अरजरिया है। घटना मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे की है। गोली क्यों मारी फिलहाल इसका पता नहीं लग पाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन





जानकारी के मुताबिक, यह घटना कोलार क्षेत्र की IBD कॉलोनी की है। जहां अंश ने खुद को गोली मार ली। घटना के समय अंश अपने घर में अकेला था। उसने खुद को घर में बंद कर गोली मार ली। परिजन जब घर पहुंचे तो कई आवाज देने पर भी अंश ने दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन


इसके बाद अंश के पिता ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखने पर पता चला, अंश जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा था। उसके बाद उसे सबसे नजदीक के आरके अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे डॉक्टरों ने जेके अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed