फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP New CM: Why did Mohan Yadav stay in the mind of Prime Minister Narendra Modi? Know the five reasons for cho

MP New CM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में क्यों बसे मोहन यादव? जाने यादव के सीएम बनने की पांच वजह

Mon, 11 Dec 2023 06:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 11 Dec 2023 06:43 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। विधायक दल की बैठक में उनको अपना नेता चुना गया। जाने वह पांच वजह जिसके कारण मोहन यादव को सीएम चुना गया?

विज्ञापन
MP New CM: Why did Mohan Yadav stay in the mind of Prime Minister Narendra Modi? Know the five reasons for cho
मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम के आठ दिन बाद मुख्यमंत्री के नाम का सस्पेंस खत्म हो गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मोहन यादव को सीएम बनाने की घोषणा की गई। यादव आरएसएस की पसंद है। तीन बार के विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं।  दिग्गज नेताओं के विधानसभा चुनाव लड़ने के बावजूद मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में क्यों गस गए? जाने पांच वजह। 
विज्ञापन


आरएसएस की पसंद- मोहन यादव आरएसएस के करीबी है। उन्होंने राजनीतिक की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की और अलग-अलग पदों पर रहे। आरएसएस की पसंद का लाभ मिला। 
विज्ञापन


नई लीडरशिप को मौका-  भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश में नई लीडरशिप तैयार करने का संदेश दिया है। दिग्गज नामों के बीच 58 साल के मोहन यादव को सीएम बनाकर  भाजपा नेतृत्व ने बता दिया कि वह प्रदेश में दूसरी लाइन तैयार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओबीसी चेहरा-  भाजपा ने आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगए़ की तर्ज पर मध्य प्रदेश में ओबीसी के चेहरे को आगे बढ़ाया। प्रदेश में ओबीसी वर्ग की संख्या 50 प्रतिशत के करबी है। सीएम शिवराज भी ओबीसी से आते है। ओबीसी से ओबीसी को रिप्लेस किया।

यूपी-बिहार को संदेश- मध्य प्रदेश में यादव कार्ड खेल कर उत्तर प्रदेश और बिहार को साधने का प्रयास। अगले साल लोकसभा चुनाव है। दोनों राज्यों में 120 लोकसभा सीटें है। दोनों ही राज्यों में यादवों का खासा प्रभाव है। पूरे देश में करीब 12 करोड़ यादव वोटर है। 


लो प्रोफाइल- मोहन यादव को लो प्रोफाइल और अनुभव का भी फायदा मिला। यादव तीन बार के विधायक और पिछली सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री थे। नए चेहरे के बावजूद सरकार चलाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। पार्टी ने एक कार्यकर्ता के रूप में बड़ा इनाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed