{"_id":"65785f2cbdb28486cf0fa630","slug":"mp-new-cm-swearing-in-ceremony-for-the-post-of-chief-minister-tomorrow-traffic-will-be-changed-around-lal-pa-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP New CM: मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह कल, लाल परेड के आसपास बदला रहेगा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP New CM: मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह कल, लाल परेड के आसपास बदला रहेगा ट्रैफिक
Tue, 12 Dec 2023 06:55 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 12 Dec 2023 06:55 PM IST
सार
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के चलते लाल परेड ग्राउंड के आसपास यातायात परिवर्तित रहेगा। इसको लेकर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
बुधवार को लाल परेड ग्राउंड के आसपास यातायात व्यवस्था रहेगी परिवर्तित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को लाल परेड मैदान पर मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यातायात की सुविधा के लिए सुबह 9 बजे से लाल परेड मैदान के आसपास यातायात परिवर्तित रहेगा। इस दौरान लिली टाकीज चौराहा से लाल परेड मैदान, रोशनपुरा, पालीटेक्निक चौराहा, बाणगंगा चौराहा और कोर्ट चैराहा से लाल परेड मैदान की ओर सामान्य यातायात पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
लोक परिवहन एवं आम वाहनों का डायवर्सन
रोशनपुरा चौराहा से भारत टाकीज और टीटी नगर से रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन (दोपहिया, चार पहिया एवं लोक परिवहन) अपेक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुये बोर्ड आॅफिस चौराहा, डीबी मॉल, प्रेस कॉम्प्लेक्स, बीएसएनएल तिराहा, ईओ डब्ल्यू आॅफिस के सामने, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, मैदामिल तिराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चौराहा, पुल बोगदा से होकर भारत टाकीज होते हुये आवागमन करेंगे।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों की पार्किंग
- कार्यक्रम में शामिल होने वाले वीआईपी और विधायकगण के वाहनों की पार्किंग एमव्हीएम कॉलेज मैदान, एमएलए रेस्ट हॉउस एवं जेल मुख्यालय में होगी।
- ग्वालियर, गुना से राजगढ़-ब्यावरा होकर और इंदौर, उज्जैन, देवास से सीहोर होकर आने वाले कार्यकर्ताओं के दोपहिया/चार पहिया वाहन लालघाटी चौराहा से व्हीआईपी रोड, पालीटेक्निक चौराहा, बाणगंगा चौराहा होकर टीटी नगर दशहरा मैदान में पार्क किए जाएंगे।
विज्ञापन
- सागर, जबलपुर, होशंगाबाद, बैतूल से आने वाले कार्यकर्ताओं के दोपहिया/चार पहिया वाहन होशंगाबाद रोड से व्यापमं चौराहा होकर 1250 चौराहा से शौर्य स्मारक रोड (ठंडी सड़क) पर पार्क किए जाएंगे।
- विदिशा, बैरसिया होकर पुराने शहर से आने वाले कार्यकर्ताओं के दोपहिया/चार पहिया वाहन भारत टॉकीज के पास सेन्ट्रल लॉयबे्ररी मैदान में पार्क किए जाएंगे।
कार्यक्रम में पहुंचने वाली बसों का मार्ग और पार्किंग
- ग्वालियर, गुना, राजगढ़-ब्यावरा, इंदौर, उज्जैन और देवास की तरफ से आने वाली बसें लालघाटी चौराहा से वीआईपी रोड से पालीटेक्निक चौराहा पहुंचकर स्मार्ट रोड के किनारे पार्क की जाएंगी। सागर, जबलपुर, होशंगाबाद और बैलूत की तरफ से आने वाली बसें होशंगाबाद रोड से बोर्ड आफिस चौराहा होकर वल्लभ भवन रोटी से विधानसभा रोड तथा मंत्रालय से विधानसभा आनस्ट्रीट पार्किंग पर पार्क की जाएंगी।
- ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वह यातायात व्यवस्था में सहयोग करें और परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें। यातायात में किसी प्रकार की असुविधा होने पर ट्रैफिक थाने के हेल्पलाइन दूरभाष नंबर 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क कर सकते हैं।