फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Municipal Election: Shivraj Singh Chouhan Says Elect A City Government Who Can Give You Corruption Free Administration

MP Municipal Election: शिवराज की अपील- भ्रष्टाचार रहित स्वच्छ प्रशासन देने चुने सही नगर सरकार, सभी सीटें जीतने का दावा

Wed, 06 Jul 2022 02:12 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 06 Jul 2022 02:12 PM IST
सार

MP Municipal Election: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि उनकी पार्टी नगरीय निकायों के सभी चुनाव जीत रही है। उन्होंने लोगों से ऐसी सरकार चुनने की अपील की, जो उनके लिए बिना किसी भ्रष्टाचार के काम कर सके।  

विज्ञापन
MP Municipal Election: Shivraj Singh Chouhan Says Elect A City Government Who Can Give You Corruption Free Administration
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने डॉ. मुखर्जी की जयंती पर किया माल्यार्पण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय चुनावों में सभी सीटें जीतेगी। उन्होंने इस अवसर पर कांग्रेस और उसके प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर भी निशाने साधे। उन्होंने कहा कि भाजपा के सेवकों को चुनें। इससे ईमानदारी और बिना भ्रष्टाचार वाला स्वच्छ प्रशासन दे पाएंगे। शहरों का ढंग से विकास भी कर पाएंगे। गरीबों का कल्याण कर पाएंगे। उद्योग-धंधे बढ़ेंगे तो रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद समेत पार्टी के पदाधिकारियों ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस केवल तबाह और बर्बाद करने का काम करती है। इस वजह से जनता की सेवा के लिए हम शिखर पर रहेंगे। शिखर का मतलब अहंकार नहीं है। शिखर का मतलब सेवा है। बरसात के मौसम में भी सही नगर सरकार चुनने के लिए जनता निकल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ भ्रष्टाचार की बात करते हैं। उनको लज्जा नहीं आती। जिन्होंने वल्लभ भवन का दलालों का अड्डा बना रखा था। वहां नेता नहीं घुस पाते थे, ठेकेदार घुसते थे। वहां क्या-क्या सेटिंग होती थी, पूरा प्रदेश जानता है। जनता उन पर कैसे भरोसा करेगी? वहीं, वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हैदराबाद की बैठक में कहा कि इस देश के अंदर परिवारवाद पर विकासवाद भारी है। इस देश को परिवार नहीं चलाएंगे। भाजपा के सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता आज पूरे देश में नेतृत्व कर रहे है। परिवार नहीं विकास के मुद्दे पर देश चलेगा। इस दिशा में बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में नई संस्कृति की राजनीति शुरू की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed