LS Polls: भाजपा नेता राजनाथ और CM मोहन समेत कई नेता प्रदेश प्रवास पर, लोकसभा क्षेत्रों में करेंगे चुनाव प्रचार
Lok Sabha 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रक्षा मंत्री नेता राजनाथ सिंह और CM मोहन यादव समेत कई बड़े नेता प्रदेश प्रवास पर जा रहे हैं। इस दौरान ये सभी लोग अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेगा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 अप्रैल को रीवा और सतना प्रवास पर रहेंगे। इसी तरह आठ अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुरैना और ग्वालियर, प्रदेश अध्यक्ष तथा खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा खजुराहो, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा और होशंगाबाद, लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय बालाघाट समेत प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंडला प्रवास पर रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 अप्रैल को रीवा और सतना जिलों के प्रवास पर रहेंगे। वे दोपहर 12 बजे रीवा जिले की देवतालाब विधानसभा के देवतालाब ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे सतना जिले की नागौद विधानसभा के अंगोला ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आठ अप्रैल को मुरैना और ग्वालियर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वह सोमवार को दोपहर दी बजे मुरैना जिले के सबलगढ़ विधानसभा के ग्राम मामचोन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे ग्वालियर ग्रामीण के कुलैठ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4.30 बजे ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के बड़ा गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम मोहन शाम को 5.30 बजे ग्वालियर के थाटीपुर के मंगल गार्डन में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम और शाम सात बजे ग्वालियर में स्थानीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
इधर, प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा आठ अप्रैल सोमवार को खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह सुबह 10 बजे ग्राम झिन्ना में यादव समाज सम्मेलन में शामिल होंगे। उसके बाद विभिन्न ग्रामों में संवाद करेंगे। दोपहर 12.15 बजे अजयगढ में भाजपा कार्यालय में, दोपहर 2.45 बजे ग्राम टिकुरिहा में और शाम 4.30 बजे ग्राम पहाड़ी खेड़ा में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। उसके बाद छह ग्रामों के लोगों के साथ संवाद करेंगे।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आठ अप्रैल को छिंदवाड़ा और होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। चौहान प्रात 11.30 बजे छिंदवाड़ा की पांढुर्णा विधानसभा के बढ़चीचौली में जनसभा, दोपहर 3.30 बजे अमरवाड़ा विधानसभा के धनौरा में जनसभा और शाम 5.30 बजे जुन्नारदेव विधानसभा के चावल पानी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शिवराज शाम 7.30 बजे होशंगाबाद लोकसभा के पिपरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके साथ ही भाजपा नेता सतीश उपाध्याय आठ अप्रैल को बालाघाट जिले के प्रवास के दौरान स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जबकि प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आठ अप्रैल को मंडला में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
