फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP LS Election Jitu Patwari says BJP is killing democracy got nominations withdrawn by intimidation

MP LS Election: जीतू पटवारी बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही है बीजेपी, डरा धमकाकर नामांकन कराया वापस

Mon, 29 Apr 2024 10:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 29 Apr 2024 10:10 PM IST
सार

MP LS Election: मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले, बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है। डरा धमकाकर नामांकन वापस कराया गया है।

विज्ञापन
MP LS Election Jitu Patwari says BJP is killing democracy got nominations withdrawn by intimidation
जीतू पटवारी सहित अन्य कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के सात मई को तीसरे चरण का मतदान होना है। मतदान के पहले सोमवार को इंदौर के काग्रेस प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है, जिसके बाद पीसीसी चीफ आग बाबुले हो गए और बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि एक साल पुराना केस को लेकर उसे डराया और धमकाया गया और उसका फॉर्म वापस ले लिया गया।

विज्ञापन


दरअसल, जीतू पटवारी सोमवार को शिवपुरी पहुंचे थे। यहां करैरा में सभा को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। करैरा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभा को संबोधित किया। जीतू पटवारी ने एमपी के सियासी रण में इंदौर में हुए खेला को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला। करैरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक के समर्थन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। जहां जीतू पटवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट करने की अपील की। साथ ही इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने को लेकर भी जीतू पटवारी खासे नाराज नजर आए।
विज्ञापन


जीतू पटवारी ने बताया कांग्रेस प्रत्याशी ने क्यों लिया नाम वापस
पीपीसी चीफ जीतू पटवारी ने बताया कि हमारा एक कांग्रेस का प्रत्याशी जिसने इंदौर से फॉर्म भरा और इंदौर से फॉर्म भरने के बाद वह चुनाव मैदान में था। उसके ऊपर एक साल पुराना 307 धारा का केस दर्ज था। उसे डराया और धमकाया गया, उसका फॉर्म वापस ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सब बीजेपी के लोग करा रहे हैं। मैं इंदौर के लोगों को और मध्यप्रदेश के लोगों को बताना चाहता हूं कि यह भाजपा के लोग किस तरह से आतंक मचा रहे हैं। इसी तरह का एक केस सूरत से भी सामने आया। जहां कांग्रेस के प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। भाजपा वहां से निर्विरोध सांसद बनने में कामयाब हो गई। भाजपा इसे अपनी जीत बता रही है, लेकिन यह लोकतंत्र की हत्या है। 

करैरा को पानी की व्यवस्था तक नहीं करा सके केपी
इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने भी सभा को संबोधित किया। कांग्रेस प्रत्याशी ने वर्तमान भाजपा सांसद केपी यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, इस क्षेत्र में भाजपा से सांसद रहे, लेकिन करैरा को पानी की व्यवस्था तक नहीं करा सके। करैरा में कोई भी बड़ा महाविद्यालय नहीं है और न ही करैरा में कोई बड़ा अस्पताल है। अगर जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देती है, तो वह लोकसभा क्षेत्र में एक लाख बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का कार्य करेंगे। वहीं, सालों से अटकी पड़ी झांसी-कोटा रेलवे लाइन करैरा से होकर गुजरेगी। उनका यह प्रयास प्राथमिकता से रहेगा।          

पटवारी ने गिनाए प्रधानमंत्री के वादे
जीतू पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो वादे किए थे जनता उन्हें याद करे जिसमें दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष की बात कही थी। 100 स्मार्ट सिटी की बात कही थी, गंगा सफाई की बात कही थी, स्विस बैंक से काला धन लाने की बात कही गई थी, हर बैंक खाते में 15 लाख रुपये डालने की बात कही गई थी, 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की बात कही गई थी, रुपये की कीमत बढ़ने की बात कही थी एवं उस समय जो बात कही गई थी, उसे याद रखिए, कोविड में परिजनों को खोने के बाद अब फिर चुनाव आ गया है तो इस बात का जवाब लीजिए कि ये वादे पूरे क्यों नहीं हुए।


पटवारी ने कहा कि भाजपा सांसद अनंत हेगड़े ने कहा कि संविधान बदलने के लिए भाजपा को 400 सीटें चाहिए। राजस्थान के नागौर से भाजपा उम्मीदवार ज्योति मिर्धा ने भी कहा है कि संविधान को बदलने के लिए हमें दोनों सदनों में भारी बहुमत की जरूरत है। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने भी कहा कि संविधान में संशोधन या दोबारा लिखने के लिए हमें दो-तिहाई बहुमत की जरूरत है। भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने भी इसी तरह की बात कही। बात साफ है कि आज आरक्षण खतरे में है, जनता इस पर विचार करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed