फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP LS Election: Congress hopes to get 5 percent more votes and BJP 10 percent more votes in Madhya Pradesh Lok

MP LS Election: मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को पांच तो भाजपा को 10 फीसदी वोट ज्यादा मिलने की आस

Wed, 15 May 2024 10:52 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 15 May 2024 10:52 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों पर मतदान के बाद अब कांग्रेस और भाजपा नेता सीटों पर जीत के गुणा भाग लगाने में जुट गए हैं। कांग्रेस को भाजपा प्रत्याशियों के जनता में विरोध से आस है तो भाजपा को मोदी की गारंटी से 29 की 29 सीटें जीतने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
MP LS Election: Congress hopes to get 5 percent more votes and BJP 10 percent more votes in Madhya Pradesh Lok
भाजपा और कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में लोकसभा चुनाव का मतदान सोमवार को मतदान के चौथे और अंतिम चरण के साथ पूरा हो गया। इसके साथ ही स्टार प्रचारक दूसरे राज्यों में कैंपेन के लिए निकल गए। वहीं, प्रत्याशियों के साथ ही पार्टी के पदाधिकारी अब अपनी अपनी सीटों पर बूथों के हिसाब से हार जीत को लेकर गुणा-भाग लगाने में जुटे हुए हैं। इसके लिए बूथों पर तैनात एजेंटों के आंकड़ों से हिसाब लगाया जा रहा है। जिन बूथों से आंकड़े नहीं आए, दोनों ही पार्टी के नेता उस बूथ के एजेंट से जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। बूथ एजेंटों के पास अपनी पार्टी के समर्थक कितने लोगों ने वोट डाले, बूथ पर कुल कितने वोट पड़े इसकी पूरी जानकारी रहती है। अब इन आंकड़ों को लेकर कांग्रेस-भाजपा समेत सभी दलों के प्रत्याशी अपना-अपना हिसाब लगाने में जुट गए हैं। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि उनको पिछली बार से चार से पांच प्रतिशत वोट ज्यादा मिलेंगे। वहीं, भाजपा 10 प्रतिशत वोट शेयर ज्यादा होने का दावा कर रही है।  
विज्ञापन


भाजपा से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस 
कांग्रेस प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने दावा किया कि कांग्रेस भाजपा से ज्यादा सीटों पर जीत रही है। पिछली बार कांग्रेस को 34.50 प्रतिशत वोट मिले थे। इस बार 38 से 40 प्रतिशत वोट मिलेंगे। मतदाताओं में भाजपा और उनके प्रत्याशियों के खिलाफ निराशा है। कुणाल चौधरी ने कहा कि राजगढ़ जैसी सीट पर ज्यादा मतदान दिग्विजय सिंह के पक्ष में माहौल के चलते हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छिंदवाड़ा, राजगढ़, मंडला, मुरैना और रतलाम सीट पर जीत रही है। भिंड, ग्वालियर, सतना, रीवा, बालाघाट, भोपाल समेत अन्य सीटों पर भी कांग्रेस आगे दिख रही है।  
विज्ञापन


भाजपा को 65 फीसदी वोट मिलेंगे
वहीं, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत रही है। जनता में मोदी की गारंटी को लेकर जबरदस्त उत्साह था। हर बूथ पर भाजपा के पक्ष में मतदान हुआ है। कांग्रेस का कार्यकर्ता हताश और निराश था। इसके चलते कांग्रेस का मतदाता भी वोट डालने नहीं निकला। भाजपा को पिछली बार 58 प्रतिशत वोट मिले थे। इस बार 65 प्रतिशत से अधिक वोट मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed