{"_id":"65f5688ff25ece7a91054b72","slug":"mp-ls-election-2024-know-when-will-the-voting-take-place-in-bhopal-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP LS Election: भोपाल में जानें कब होगा मतदान, भाजपा से आलोक शर्मा तो कांग्रेस अब भी तलाश रही उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP LS Election: भोपाल में जानें कब होगा मतदान, भाजपा से आलोक शर्मा तो कांग्रेस अब भी तलाश रही उम्मीदवार
Sat, 16 Mar 2024 05:18 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 16 Mar 2024 05:18 PM IST
सार
Bhopal Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav 2024 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकसभा चुनाव की तारीख आ चुकी है। भाजपा का गढ़ माने जाने वाली इस सीट पर इस बार भाजपा ने मौजूदा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट काटकर आलोक शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस अभी प्रत्याशी की तलाश में है।
विज्ञापन
भोपाल में 7 मई को मतदान होना है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकसभा चुनावों की तारीख सामने आ गई। भोपाल लोकसभा सीट के लिए तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी। नतीजे 4 जून को आएंगे। आचार संहिता लागू होने के दिन (16 मार्च) से 53वें दिन मतदान होगा।
बता दें कि शनिवार को चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया गया। मध्य प्रदेश में चार चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। शेड्यूल के मुताबिक भोपाल में 7 मई को वोटिंग होगी। 19 अप्रैल तक नामांकन भरे जाएंगे। नाम वापसी के लिए 22 अप्रैल का दिन तय है। मतदान 7 मई को होगा तो मतगणना 4 जून को संपन्न होगी। भोपाल में करीब 28 लाख मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे। भाजपा का गढ़ माने जाने वाली इस सीट पर इस बार भाजपा ने मौजूदा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट काटकर आलोक शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस अभी प्रत्याशी की तलाश में है।
विज्ञापन
भोपाल-सीहोर जिले की 8 विधानसभाएं
लोकसभा में 8 विधानसभा सीटों के 23 लाख 28 हजार 59 मतदाता वोट डालेंगे। 2019 के मुकाबले इस चुनाव में 2.26 लाख वोटर ज्यादा है। इसमें से 11 लाख 95 हजार 428 पुरुष और 11 लाख 32 हजार 454 महिलाएं व 177 थर्ड जेंडर है। खास बात यह है कि महिला और पुरुष मतदाताओं के बीच महज 63 हजार का ही अंतर है। भोपाल लोकसभा सीट में कुल 8 विधानसभाएं शामिल हैं। इनमें भोपाल जिले की 7 और सीहोर जिले की 1 विधानसभा है। भोपाल जिले की बैरसिया, भोपाल उत्तर, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, भोपाल मध्य, गोविंदपुरा एवं हुजूर, सीहोर जिले की एक विधानसभा सीहोर शामिल हैं।
बता दें कि 2019 के चुनावों में भी मप्र में चार चरणों में चुनाव हुए थे। भोपाल का मतदान तीसरे चरण में हुआ था। तीसरे चरण के नामांकन 16 अप्रैल से शुरू हुए थे। जो 23 अप्रैल तक जारी थे। 26 अप्रैल को नाम वापसी थी। 12 मई को मतदान हुआ था। इस चरण में मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ में चुनाव संपन्न हुए थे।