फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Lok Sabha Polls BSP made Kalyan Kansana its candidate from Gwalior he had left Congress yesterday

MP LS Polls: बीएसपी ने ग्वालियर से कल्याण कंसाना को बनाया प्रत्याशी, कल ही छोड़ी थी कांग्रेस

Tue, 16 Apr 2024 10:33 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 16 Apr 2024 10:33 AM IST
सार

ग्वालियर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कल्याण सिंह कंसाना कांग्रेस छोड़कर बसपा में विधिवत शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस पर तीखे आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Polls BSP made Kalyan Kansana its candidate from Gwalior he had left Congress yesterday
कल्याण सिंह कंसाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बसपा दोनों मुख्य दलों कांग्रेस और बीजेपी को कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में पार्टी ने प्रदेश की दो सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी ने ग्वालियर और गुना सीट पर उम्मीदवार उतार दिए हैं।

ग्वालियर से जहां कल्याण सिंह कंसाना को टिकट दिया गया है। वहीं गुना से पार्टी ने धनीराम चौधरी पर भरोसा जताया है। इसे लेकर पार्टी ने अपनी लिस्ट भी जारी कर दी है। ग्वालियर के वरिष्ठ काग्रेस नेता कल्याण सिंह कंसाना इससे पहले कांग्रेस छोड़कर बसपा में विधिवत शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस पर तीखे आरोप लगाए हैं। वे कांग्रेस में प्रदेश महासचिव रहने के अलावा ग्वालियर जिला देहात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी थे।
विज्ञापन


फेसबुक पोस्ट पर लिखा
कल्याण सिंह कंसाना ने ग्वालियर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनते ही अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, मैं कल्याण सिंह कंसाना कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। कारण बहुत है, समय आने पर खुलासा करूंगा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को इस्तीफा भेज रहा हूं, स्वीकार करने की कृपा करें धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कल्याण सिंह, दिग्विजय सिंह के कट्टर समर्थक माने जाते थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी की ओर से ग्वालियर ग्रामीण से टिकट मांगा था और चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। लेकिन कांग्रेस ने इनकी जगह साहब सिंह गुर्जर को टिकिट दिया था। हालांकि, उन्हें जीत मिली थी और उन्होंने 79 हजार 841 वोट हासिल कर बीजेपी के भारत सिंह कुशवाहा को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed