फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Lok Sabha Elections: Complaint of code of conduct violation against Congress leader Arun Yadav Alok Sharma

Bhopal News: अरुण मंदिर गए तो 'कुसुरवार', आलोक के 'मस्जिद' जाने पर चुप रही कांग्रेस; जानें क्यों उठा यह सवाल?

Sat, 20 Apr 2024 10:38 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 20 Apr 2024 10:38 AM IST
सार

MP Lok Sabha Elections: एक चुनाव, एक प्रदेश और एक जैसा मामला। लेकिन, सक्रियता और निष्क्रियता ने दो अलग-अलग हालात बनाकर रख दिए हैं। कांग्रेस नेता यादव के खिलाफ भाजपा ने शिकायत की है, जबकि विपक्षी पार्टी के नेता आलोक शर्मा के मामले को लेकर शांत बैठे रह गए। जानिए, क्या है मामला?

विज्ञापन
MP Lok Sabha Elections: Complaint of code of conduct violation against Congress leader Arun Yadav Alok Sharma
आचार संहिता उल्लंघन का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

MP Lok Sabha Elections: पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव आचार संहिता उल्लंघन के घेरे में हैं। आरोप है कि उन्होंने खंडवा लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल के समर्थन में प्रचार करने के लिए वे किसी मंदिर में पहुंचे थे। राजधानी भोपाल में भी कुछ दिन पहले ऐसा ही मामला सामने आया था। भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा अपने समर्थकों के साथ बोहरा समुदाय के धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे थे। नारेबाजी भी हुई, झंडे भी लहराए गए और सोशल मीडिया पर आलोक समर्थकों ने ही इसको "मस्जिद" का आयोजन कहकर प्रचारित भी किया। कांग्रेस खामोश,  नेता शिकायत करने के लिए एक दूसरे का मुंह देखते रह गए। एक चुनाव, एक  प्रदेश, एक जैसा मामला लेकिन, सक्रियता और निष्क्रियता ने दो अलग-अलग हालात बनाकर रख दिए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खंडवा लोकसभा क्षेत्र के बुरहानपुर में शुक्रवार को अरुण यादव और नरेंद्र पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह दोनों नेता क्षेत्र के किसी मंदिर में पहुंचे थे और यहां सियासी बयानबाजी और मुलाकात की थी। भाजपा नेताओं ने मामले को लेकर निर्वाचन अधिकारी को की थी। मामले पर जिला अधिकारियों ने संज्ञान लिया और दोनों कांग्रेस नेता अब कार्रवाई के घेरे में हैं।
विज्ञापन


मस्जिद में मोदी... मोदी
राजधानी भोपाल में भी पिछले दिनों ऐसा ही मामला हुआ। भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा अलीगंज स्थित हैदरी मस्जिद के जमातखाने में पहुंचे थे। यहां चल रहे बोहरा समाज के धार्मिक कार्यक्रम में आलोक और पीएम मोदी के समर्थन में नारे लगाए गए। पोस्टर और कट आउट भी लहराए गए। बाद में मस्जिद में मोदी...मोदी जैसी हेडलाइन के साथ मीडिया में इसकी खबरें सामने आईं। लेकिन, मामले पर न तो कांग्रेस ने कोई संज्ञान लिया और न ही धार्मिक स्थल पर हुए इस सियासी प्रोग्राम की कोई शिकायत की। नतीजा यह है कि आलोक शर्मा न तो दोषी ठहराए गए और न ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई ही संधारित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दूसरे का इंतजार
कांग्रेस मीडिया विभाग के केके मिश्रा का कहना है कि उन्होंने इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं की है। पार्टी की तरफ से किसी ने कोई आपत्ति दर्ज कराई है, उसकी जानकारी भी उनको नहीं है। इधर, राजधानी और प्रदेश के इकलौते दोनों मुस्लिम विधायकों आरिफ मसूद और आतिफ अकील ने भी मामले में अपनी तरफ से कोई ऐतराज नहीं जताया। विधायक मसूद समर्थक अब्दुल नफीस का कहना है कि मामला भले जमातखाने का है, लेकिन भाजपा ने इसे मस्जिद का नाम ही प्रचारित किया। अगर, मंदिर में होने वाले आयोजन पर कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई की जाती है तो फिर मस्जिद के नाम पर लोगों को गुमराह किए जाने पर भी निर्वाचन आयोग को संज्ञान लेना चाहिए।


और आमिल गैर हाजिर
दाऊदी बोहरा समाज के आमिल जौहर अली की मौजूदगी और उनकी सहमति से धार्मिक स्थल पर सियासी गतिविधियों को हवा दी गई। लेकिन, इस मामले के तूल पकड़ते ही आमिल भोपाल छोड़कर मुंबई जा बैठे हैं। सूत्रों का कहना है कि एक हफ्ते से अधिक समय से वे मुंबई में ही हैं। बताया जा रहा है कि समुदाय के धर्मगुरु डॉ सैयदना साहब ने उनको तलब किया है। एक सप्ताह से अधिक समय से आमिल जौहर अली के नदारद रहने के चलते यह भी तय नहीं हो पा रहा है कि आमिल अब अपने पद पर रहेंगे या उनके स्थान पर किसी अन्य को नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed