फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Lok Sabha Election CM Mohan Yadav says Those who are not with Ram are of no use

MP LS Election: सीएम मोहन यादव बोले- जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं, बैरसिया में रोड शो में हुए शामिल

Tue, 30 Apr 2024 09:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 30 Apr 2024 09:40 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के बैरसिया में सीएम मोहन यादव मंगलवार को रोड शो में शामिल हुए। इस दौरान सीएम बोले, जो रामजी का नहीं, वो किसी काम का नहीं।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election CM Mohan Yadav says Those who are not with Ram are of no use
सीएम मोहन यादव सहित अन्य बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में भोपाल के बैरसिया विधानसभा में रोड शो में शामिल हुए। इस दौरान कहा कि पत्थर से घायल होते तो देखा था। लेकिन फूलों से घायल होते हुए पहली बार देखा है, जिस तरह से बैरसियावासियों ने फूलों की बारिश की है, अपना प्रेम बरसाया है उससे मन गदगद हो गया है। यह बैरसिया के लोगों का प्रेम है। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव देश के मान-सम्मान और श्रीराम मंदिर का चुनाव है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जो श्रीराम का नहीं है, वह किसी भी काम का नहीं है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 2014 में जब आपने भाजपा को वोट दिया, तो देश से आतंकवाद का सफाया हो गया। दूसरी बार 2019 में वोट दिया था तो अयोध्या में श्रीरामलला विराजमान हो गए, भव्य मंदिर का निर्माण हो गया, कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटा दी गई। तीन तलाक विरोधी कानून लागू हो गया। अब तीसरी बार का वोट देश के मान-सम्मान के लिए देना है। तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर हमें भारत को विश्व गुरु बनाना है। इसलिए इस बार का वोट भी भाजपा को ही मिलना चाहिए। 
विज्ञापन




मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बैरसिया में उमड़ा जनसैलाब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार की शाम भोपाल जिले के बैरसिया में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में 1 किलोमीटर का रोड शो किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थानीय बस स्टैण्ड चौराहा से चौपड़ बाजार तक खुले रथ पर सवार होकर, हाथों में कमल का प्रतीक लेकर जनता का अभिवादन किया और पार्टी प्रत्याशी के लिए आशीर्वाद मांगा। रोड शो के दौरान यात्रा मार्ग की दोनों तरफ की सड़कें भगवामय हो गई। जनता ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर पुष्पवर्षा कर मोदी-मोदी के गगनभेदी नारों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड-शो के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत करने क्षेत्र की जनता उमड़ पड़ी। समाज के हर वर्ग के पुरुष, महिलाएं, युवा, बच्चे और बुजुर्ग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए मौजूद रहे और जगह-जगह मंच से पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। अनेक स्थानों पर आतिशबाजी की गई। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ रथ पर भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा, विधायक विष्णु खत्री एवं भोपाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष केदार सिंह मंडलोई भी सवार रहे।

MP Lok Sabha Election CM Mohan Yadav says Those who are not with Ram are of no use
भेल की कर्मचारी यूनियन ने आलोक शर्मा को दिया समर्थन - फोटो : अमर उजाला

भेल की कर्मचारी यूनियन ने आलोक शर्मा को दिया समर्थन
ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज यूनियन संबद्ध नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के आह्वान पर 30 अप्रैल 2024 को फाउंड्री गेट पर बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में विशाल द्वार सभा का आयोजन किया गया। यूनियन के सचिव एवं मीडिया प्रभारी आशीष सोनी ने बताया कि हमारी यूनियन की संरक्षक एवं मंत्री मप्र शासन कृष्णा गौर द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कारखाना एवं कर्मचारी हित में हमने हमेशा संघर्ष किया है और आगे भी श्रमिक परिवार के सुख-दुख में साथ देते रहेंगे।

भोपाल लोकसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने कर्मचारी, अधिकारी ठेका श्रमिकों एवं उपस्थित बीएचईएल परिवार जनसमुदाय से कमल निशान पर वोट रूपी आशीर्वाद देने की अपील किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बीएचईएल के कर्मचारियों, अधिकारियों एवं ठेका श्रमिकों के तमाम कटौतियों को बंद करना एवं कारखाने का विस्तार हमारी मुख्य प्रार्थमिकता है।

सभा में उपस्थित एनएफआइटीयू के राष्ट्रीय महासचिव विराट जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर यूनियन नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी के सभी प्रत्याशियों को श्रमिकों के हितों में समर्थन दिया है। इसी तारतम्य में आज बहुत सफल द्वार सभा का आयोजन किया गया है। यूनियन के महासचिव रामनारायण गिरी एवं अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार ने बीएचईएल परिवार के सौ से अधिक लोगों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

सभा स्थल पर सैकड़ों की संख्या में ठेका श्रमिकों ने बीएचईएल ठेका श्रमिक के महामंत्री मेहर अली एवं अध्यक्ष प्रशांत पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से ओत प्रोत होकर सदस्यता ग्रहण की। सभी नवागत सदस्यों को प्रभारी आलोक संजर, कृष्णा गौर एवं आलोक शर्मा ने अंगवस्त्र पहनकर स्वागत किया।

यूनियन पदाधिकारियों में अख्तर खान, संजीव नंदा, धर्मेन्द्र दाहट, आशीष सोनी, राजमल बैरागी, विशाल वाणी, अल्ताफ अंसारी, रमेश कुराडिया, धर्मेन्द्र गुप्ता, योगेश देवस्कर, रामनंदन सिंह, नीरज गुप्ता, अश्वनी मौर्य, प्रशांत थाटे, प्रभात कुमार, राहुल वर्मा, मेहर चंद, जयप्रकाश चौधरी, डी डी पाठक, दीपक चौरसिया, विश्वजीत माझी, रामनिवास पाटीदार, रमन जेना, संजय गुप्ता, हरिशंकर प्रसाद, दिनेश सिंह, योगेश सराठे, राजेश बर्मन एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed