फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Lok Sabha Election: BJP leaders from center to state active in Bhopal Amit Shah gave task to MLAs

MP Lok Sabha Election: केंद्र से लेकर प्रदेश तक के BJP नेता राजधानी में सक्रिय, अमित शाह ने दिया यह टास्क

Fri, 26 Apr 2024 01:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 26 Apr 2024 01:08 PM IST
सार

MP Lok Sabha Election: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार रात को भोपाल पहुंचे। जहां उन्होंने एक निजी होटल में पार्टी के चुनिंदा लोगों के साथ बैठक की। जिसमें विधायकों को एक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election: BJP leaders from center to state active in Bhopal Amit Shah gave task to MLAs
गृह मंत्री अमित शाह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार सुबह शुरू हो गया। मशीनों की लेट लतीफी को लेकर नाराजगी और अपनी मांगों को आगे रखकर बहिष्कार की खबरों के बीच मतदान जारी है। राजधानी से दूरस्थ जिलों में हो रहे मतदान को लेकर चिंता की लकीरें भोपाल में बैठे नेताओं के माथे पर दिखाई दे रही हैं। केंद्रीय नेताओं से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक स्थितियों को दुरुस्त करने की कवायद में जुटा दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार रात भोपाल पहुंचे। हालांकि, उनकी यह यात्रा शुक्रवार को राजगढ़ जिले के खिलचीपुर की सभा से जुड़ी हुई थी। लेकिन, कहा जा रहा है कि शाह का भोपाल आना पहले चरण में हुए कम मतदान की फिक्र के साथ जुड़ा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि शाह ने गुरुवार को एक निजी होटल में पार्टी के चुनिंदा लोगों के साथ बैठक की है। जिसमें उन्होंने मत प्रतिशत बढ़ाने पर खास जोर दिया है। बताया जा रहा है कि शाह ने वोटिंग प्रसेंटेज बढ़ाने के लिए विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी है। हर विधायक को प्रति बूथ 370 वोट बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। इस हिदायत में यह भी जोड़ा गया है कि लोकसभा चुनाव के मतदान स्तर के आधार पर विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। इसके आधार पर ही उनकी अगली रूपरेखा तय होगी।
विज्ञापन


सीएम ने लिया जायजा
सीएम डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार सुबह प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर मतदान वाले स्थानों की जानकारी ली। चुनाव वॉर रूम पहुंचे सीएम ने प्रदेशभर से आ रही सूचनाओं पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हो रहा है आज मतदान
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को प्रदेश की सात सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद सीट शामिल है।

नाराजगी यहां से वहां तक
शुक्रवार सुबह शुरू हुए मतदान से पहले कई स्थानों पर ईवीएम मशीनों की खराबी की शिकायतें आईं। जिसके चलते मतदान निर्धारित समय से शुरू नहीं हो पाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की सीट खजुराहो में भी यही हालात थे। जिसको लेकर उन्होंने चुनाव आयोग से मतदान समय एक घंटा बढ़ाने की मांग की है। इधर ईवीएम खराबी पर दमोह में पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने भी नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed