{"_id":"62bda0b6ffaa54476022fe8b","slug":"mp-local-body-election-instructions-to-bjp-mps-mlas-no-less-than-victory-in-civic-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Local Body Election: BJP के सांसद-विधायकों को निर्देश, निकाय चुनाव में जीत से कम मंजूर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Local Body Election: BJP के सांसद-विधायकों को निर्देश, निकाय चुनाव में जीत से कम मंजूर नहीं
Fri, 01 Jul 2022 10:10 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 01 Jul 2022 10:10 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने जीत की तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने सांसद और विधायकों से कहा कि आपको अपना पूरा परफॉर्मेंस देना होगा।
विज्ञापन
बीजेपी कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने जीत की जिम्मेदारी सांसदों और विधायकों पर दे दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने सांसद और विधायकों से कहा कि आपको अपना पूरा परफॉर्मेंस देना होगा। इस पर ही सांसद और विधायकों का भविष्य तय होगा। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने साफ कहा है कि जीत से कम कुछ मंजूर नहीं है।
विज्ञापन
प्रदेश में पिछली बार बीजेपी ने ही सभी 16 महापौर की सीट पर जीत तय की थी। इस बार बीजेपी के सामने अपनी सभी सीटों को दोबारा जीतने की चुनौती है। गुरुवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने वीडियों कांफ्रेंस के जरिए मध्य प्रदेश के सभी बीजेपी सांसद और विधायकों की वर्चुअल बैठक की। इसमें उन्होंने सांसद और विधायकों को पूरी ताकत से नगरीय निकाय चुनाव जिताने के लिए जुटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
