फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Leader of Opposition released a video and said Shivraj Singh Chauhan ji while criticizing Mohan government

Mp: नेता प्रतिपक्ष ने वीडियो जारी कर कहा मोहन सरकार की बखिया उधेड़ते हुए शिवराज सिंह चौहान जी, BJP ने पलटवार

Fri, 04 Oct 2024 06:18 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 04 Oct 2024 06:18 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूर्व सीएम एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का वीडियो पोस्ट किया है। सिंघार ने वीडियो को मध्य प्रदेश सरकार के संदर्भ में बताया है, वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए वीडियो को कर्नाटक के संबंध में होना बताया है।

विज्ञापन
MP: Leader of Opposition released a video and said Shivraj Singh Chauhan ji while criticizing Mohan government
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष द्वारा सोशल मीडिया एक पर जारी किए गए एक वीडियो पर विवाद छिड़ गया है। दरअसल नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूर्व सीएम एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का वीडियो पोस्ट किया है। सिंघार ने वीडियो को मध्य प्रदेश सरकार के संदर्भ में बताया है, वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए वीडियो को कर्नाटक के संबंध में होना बताया है। सिंघार ने लिखा कि मोहन सरकार की बखिया उधेड़ते हुए शिवराज सिंह चौहान जी! आपने तो अपनी ही सरकार के काले कारनामों के धागे खोल दिये! आपने जो कहा वो सब बातें केंद्र की मोदी सरकार और मध्यप्रदेश की मोहन सरकार की हैं। पेपर लीक कांड किससे छुपा है! NEET, NET, व्यापमं और पटवारी के पेपर लीक कांड में दलालों ने सांठ-गांठ के साथ खूब पैसा कमाया! @ChouhanShivraj जी आपने तो गाना भी गा दिया ‘पैसे से क्या क्या तुम यहां खरीदोगे!’ जो खामियां आपने बखानी है, वो #मोदीसरकार और #MP की #मोहनसरकार में गले-गले तक भरी है!
विज्ञापन




मध्यप्रदेश सरकार को बदनाम करने की कोशिश
नेता प्रतिपक्ष द्वारा जारी वीडियो पर मध्य प्रदेश भाजपा ने पलट बार किया है मीडिया विभाग के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर जवाब देते हुए लिखा कि इंडी गठबंधन वाली झारखंड सरकार के काले कारमानों को छिपाने और मध्यप्रदेश सरकार को बदनाम करने की कोशिश में उमंग सिंघार ने ‘डर्टी’ और ‘फेक’ पॉलिटिक्स का पुन: परिचय दिया है। उक्त वीडियो झारखंड के काले कारमानों की कलई खोलने का है, जिस पर कांग्रेसी नेता ‘बिलबिलाते’ हुए सोशल मीडिया पर झूठ फैला रहे हैं। उमंग सिंघार जी, कम से कम अपने पद की गरिमा तो रख लेत आपको भूलना नहीं चाहिए कि इस प्रकार के भ्रामक, झूठे और एडिटेड वीडियो चलाने के लिए आप पर कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed