फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Ladli Behna Yojana 20th Installment Date 2025 Madhya Pradesh CM Mohan Yadav Govt News in Hindi

MP News: लाड़ली बहनों के खाते में कब आएगी नए साल की पहली किस्त? इन्हें भी पांच हजार देगी सरकार, बन रही योजना

Sat, 11 Jan 2025 08:09 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 11 Jan 2025 08:09 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि रेडीमेड गारमेंट समेत कई प्रकार के उद्योगों में महिला श्रम आधारित रोजगार को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रति महिला श्रमिक पांच हजार रुपये का इंसेटिव देने की योजना बनाई जा रही है।  

विज्ञापन
MP Ladli Behna Yojana 20th Installment Date 2025 Madhya Pradesh CM Mohan Yadav Govt News in Hindi
जल्द आनी वाली है लाड़ली बहना योजना की किस्त। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार जातियों- गरीब, युवा, महिला और किसान के विकास और उत्थान का विजन दिया है। इस पर पर काम करते हुए प्रदेश सरकार मकर सक्रांति पर महिला सशक्तिकरण पर आधारित एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। महिलाओं के जीवन में सशक्तता लाने, आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। इस बार लाड़ली बहना योजना की राशि 12 जनवरी को शाजापुर जिले के काला पीपल में आयोजित कार्यक्रम में बहनों के खाते में भेजी जाएगी। 

विज्ञापन


महिला श्रमिकों को 5 हजार का इंसेटिव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि रेडीमेड गारमेंट समेत कई प्रकार के उद्योगों में महिला श्रम आधारित रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रति महिला श्रमिक 5 हजार रुपये का इंसेटिव देने की योजना बनाई जा रही है। रेडीमेड गारमेंट पर आधारित अलग अलग प्रकार के कारखाने खुलने जा रहे हैं। इनमें से कुछ कारखानों की शुरुआत भी हो चुकी है जिनमें महिला श्रमिकों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अपने संकल्प पत्र में जो वादे किए उन्हें हम पूरा कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से महिलाओं के लिए बेहतर योजना लेकर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जीवन में नया बदलाव आए
सीएम यादव ने कहा कि युवा शक्ति मिशन के जरिए प्रदेश सरकार युवाओं की भी बेहतरी के लिए अभियान शुरू करने जा रही है। हमारा प्रयास है कि युवा, महिला, गरीब किसान के जीवन में नया बदलाव आए। सरकार की योजनाओं के बलबूते पर निश्चित रूप से प्रदेश की तस्वीर बदलेगी।


पूर्व सीएम कमलनाथ ने सरकार पर बोला था हमला
इधर, लाड़ली बहना योजना से महिलाओं के नाम काटे जाने को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा- लाड़ली बहनों से सीएम मोहन यादव सरकार की धोखाधड़ी जारी है। ऐसा लगता है जैसे भाजपा लाड़ली बहना योजना समाप्त करना चाहती है। चुनाव से पहले भाजपा ने लाड़ली बहनों को 3 हजार रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया था। लेकिन, अब भाजपा सरकार सम्मान राशि बढ़ाने की जगह लाड़ली बहनों की संख्या घटाने में लगी है। 

योजना को खत्म कर रही सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed