फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Kuno National Park will get 540 square km additional land, Cheetah project will be expanded, notification

MP: कूनो राष्ट्रीय उद्यान को मिलेगी 540 वर्ग किमी अतिरिक्त भूमि, चीता परियोजना का होगा विस्तार, अधिसूचना जल्द

Wed, 04 Sep 2024 07:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 04 Sep 2024 07:35 PM IST
सार


 
मध्य प्रदेश के वन विभाग ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान के क्षेत्र विस्तार के प्रस्ताव को शासन स्तर पर स्वीकृति दे दी गई है। मंजूरी मिल गई है। इसका जल्द ही नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। 

विज्ञापन
MP: Kuno National Park will get 540 square km additional land, Cheetah project will be expanded, notification
कूनो नेशनल पार्क। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन विभाग ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के विस्तार का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। विभाग के एक अधिकारी के अनुसार प्रस्ताव पर विचार के बाद स्वीकृति दे दी गई है। अब इसका जल्द ही आदेश के साथ ही नोटिफिकेशन जारी किया जा जाएगा। इस प्रस्ताव के तहत कुनो राष्ट्रीय उद्यान को 540 वर्ग किलोमीटर अतिरिक्त भूमि मिलने की संभावना है। इस अनुमति के बाद कूनो राष्ट्रीय उद्यान को शिवपुरी और श्योपुर जिलों की सीमावर्ती वन क्षेत्रों की अतिरिक्त भूमि प्राप्त होगी। वर्तमान में कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लगभग 1200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इस विस्तार के बाद पार्क का कुल क्षेत्रफल बढ़ जाएगा। जिससे चीता परियोजना को अधिक भूमि उपलब्ध हो सकेगी। 
विज्ञापन


वर्तमान में शिवपुरी और श्योपुर के सीमावर्ती वन क्षेत्र वन विभाग के अधीन आते हैं। इन क्षेत्रों के कुनो राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आने से चीता संरक्षण और निगरानी के प्रयासों में आसानी होगी, खासकर जब चीते इन क्षेत्रों में चले जाते हैं। इसके अलावा, इन नए क्षेत्रों को चीता के निवास स्थान की आवश्यकताओं के अनुसार विकसित किया जाएगा। कूनों राष्ट्रीय उद्यान ने पिछले साल ही इस विस्तार प्रस्ताव को वन विभाग को सौंपा था, जिसमें शिवपुरी और श्योपुर जिलों के निकटवर्ती जंगलों को उद्यान की सीमा में शामिल करने की मांग की गई थी। अब इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद यह क्षेत्र संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण बन जाएगा।  
विज्ञापन

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) मध्य प्रदेश व्हीएन अम्बाड़े ने बताया कि प्रस्ताव शासन स्तर पर चर्चा में है। इसकी स्थिति के बारे में शासन स्तर पर ही स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed