फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Kailash Vijayvargiya attacks Congress on Priyanka Gandhi contesting elections from Wayanad Robert Vadra

MP: 'मुझे तो रॉबर्ट वाड्रा पर दया आ रही', विजयवर्गीय बोले- उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए जोधपुरी सिलवा लिए थे

Wed, 19 Jun 2024 03:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 19 Jun 2024 03:38 PM IST
सार

Kailash Vijayvargiya: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुझे तो रॉबर्ट वाड्रा पर दया आ रही है। उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए जोधपुरी सूट सिलवा लिए थे, अब उनका क्या होगा।

विज्ञापन
MP Kailash Vijayvargiya attacks Congress on Priyanka Gandhi contesting elections from Wayanad Robert Vadra
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर हमला बोला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर हमला बोला। प्रियंका गांधी के वायनाड से उपचुनाव लड़ने पर विजयवर्गीय ने इसे परिवारवाद करार दिया। उन्होंने कहा यह सीधी-सीधा परिवारवाद है, यही कारण है कि कांग्रेस को परिवार की पार्टी कहा जाता है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुझे तो रॉबर्ट वाड्रा पर दया आ रही है। उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए जोधपुरी सूट सिलवा लिए थे, अब उनका क्या होगा।        

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंगलवार को ग्वालियर दौरे पर रहे। वे यहां बलिदान मेले के मुख्य समारोह में शामिल हुए। देर रात भोपाल रवाना होने से पहले उन्होंने रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बात करते हुए यह बातें कहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर एक बैठक हुई थी। इसके बाद खरगे ने ऐलान किया था कि राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़ेंगे और रायबरेली अपने पास रखेंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड लोकसभा सीट से उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। इसके लेकर अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की ओर से पलटवार किया गया है। 

कैलाश राहुल की कर चुके हैं तारीफ 
इससे पहले लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद छह जून को कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बहुत मेहनत की जिसका उन्हें फल मिला।  बेचारे पैदल चले, गांव गांव दौड़ लगाई, जिम गए। हमारा मानना है कि विपक्ष भी मजबूत होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed