फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Incentive amount of 1.85 crore distributed to Ladli Lakshmi

MP: स्नातक-व्यवसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाली लाडली लक्ष्मियों को 1.85 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित

Sun, 18 Jun 2023 09:27 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 18 Jun 2023 09:27 AM IST
सार

मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना में अब तक 44 लाख 82 बालिकाएं पंजीकृत हो चुकी हैं। लगभग 13 लाख 30 हजार बालिकाओं को छात्रवृत्ति के रूप में 366 करोड़ 21 लाख रुपये वितरित किए गए हैं।

विज्ञापन
MP: Incentive amount of 1.85 crore distributed to Ladli Lakshmi
शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना में स्नातक/व्यवसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश करने वाली  1477 बालिकाओं को एक करोड़ 85 लाख रुपये की स्कालरशिप का वितरण किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक अप्रैल 2007 में शुरू की गई इस अभिनव योजना का उद्देश्य बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकरात्मक सोच बनाना, बाल विवाह में कमी एवं लिंग अनुपात में सुधार लाना, बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य-पोषण स्तर में सुधार एवं शत-प्रतिशत शाला प्रवेश और ड्रापआउट में कमी लाना, अब इस योजना के दायरे को बढ़ाते हुए बालिकाओं की उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी भी राज्य शासन ने ले ली है। बेटियों को उच्च शिक्षा के लिये दो किश्त में 25 हजार रुपये दिये जा रहे हैं। 
विज्ञापन


लाडली लक्ष्मी फ्रेंडली ग्राम पंचायत
मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना में अब ग्राम पंचायतों को लाडली लक्ष्मी फ्रेंडली घोषित कर एक नया आयाम जोड़ा गया है। लाडली लक्ष्मी फ्रेंडली ग्राम पंचायत के लिए कई मानक तय किए गए हैं, जिसमें वर्ष में एक भी बाल विवाह नहीं होना पाया गया हो, लाडली बालिकाओं का शाला में शत-प्रतिशत प्रवेश हो, उनका पूर्ण टीकाकरण हुआ हो, कोई भी लाडली कुपोषित न हो, ग्राम पंचायत क्षेत्र में अपराध घटित न होना, शामिल है। यही नहीं इस योजना ने जिन लाडली लक्ष्मियों की जिंदगी बदली है अब वह समाज में बड़े बदलाव की अगुआ बनेंगी। इसके लिए लाडली लक्ष्मी क्लब की संकल्पना को आकार दिया गया है। इन क्लबों में शामिल बालिकाएं अब बाल विवाह, हिंसा जैसे दुर्व्यवहारों के खिलाफ आवाज उठाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed