फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP IAS Officers Transferred, Manu Shrivastava, Sanjay Shukla, Neeraj Vashishtha

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बिना विभाग के IAS अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी

Sun, 28 Jan 2024 07:38 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 28 Jan 2024 07:38 PM IST
सार

MP IAS Officers List: मध्य प्रदेश सरकार ने 18 आईएएस अफसरों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। इसमें राजस्व मंडल के अध्यक्ष एसीएस मनु श्रीवास्तव को ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी है। उनके पास तकनीकी शिक्षा और कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। 
 

विज्ञापन
MP IAS Officers Transferred, Manu Shrivastava, Sanjay Shukla, Neeraj Vashishtha
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने 18 आईएएस अफसरों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। आईएएस मनु श्रीवास्तव राजस्व मंडल के अध्यक्ष थे, जिन्हें ऊर्जा विभाग का एसीएस बनाया गया है। इसी तरह जिन 17 अन्य अफसरों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी हुए हैं, उनमें से अधिकांश के पास औपचारिक तौर पर कोई काम नहीं था। शाजापुर से हटाए गए कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल को वन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। इसी तरह शिवराज सिंह चौहान सरकार में ताकतवर भूमिका में रहे नीरज कुमार वशिष्ठ को विमुक्त घुमन्तु एवं अर्धघुमंतु जनजाति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन


पीएचई विभाग में प्रमुख संजय कुमार शुक्ला को राज्यपाल का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसी तरह मनीष रस्तोगी को जेल विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसके पहले उनके पास कोई विभाग नहीं था। राज्यपाल के प्रमुख सचिव डीपी आहूजा को लोक निर्माण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसके साथ-साथ जनसंपर्क आयुक्त रहे मनीष सिंह को मध्य प्रदेश राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण आयोग का रजिस्ट्रार बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का प्रमुख सचिव, दिव्यांगजन सशक्तिकरण आयुक्त ई रमेश कुमार को जनजातीय कार्य विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। 
विज्ञापन


निशांत वरवड़े को उच्च शिक्षा आयुक्त बनाया गया है। इसी तरह आदिवासी विकास आयुक्त संजीव सिंह को एप्को में कार्यपालन संचालक, महिला एवं बाल विकास आयुक्त रामराव भोंसले को सामाजिक न्याय विभाग में आयुक्त बनाया गया है। हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम की एमडी सूफिया फारुकी वली को महिला एवं बाल विकास विभाग में आयुक्त नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर सचिव तरूण राठी को जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी) का संचालक, सौरव कुमार सुमन को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का आयुक्त, वन विभाग के अपर सचिव मोहित बुंदस को हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम का एमडी, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण की संचालक निधि निवेदिता को महिला वित्त एवं विकास निगम की प्रबंध संचालक, सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव  कुमार पुरुषोत्तम को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का उप सचिव बनाया गया है। 


  







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed