फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Holi Celebration: Don't fall in color, DGP's warning - deal strictly with those who commit indecency

MP Holi Celebration: रंग में न पड़ जाए भंग, डीजीपी की चेतावनी- अभद्रता करने वालों से सख्ती से निपटें

Mon, 06 Mar 2023 09:37 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 06 Mar 2023 09:37 PM IST
सार

होली के रंग में भंग न पड़ जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस तैयार है। डीजीपी सुधीर सक्सेना ने निर्देश दिए हैं कि होली, रंगपंचमी और शब-ए-बारात पर शांति बहाल रखी जाए। अभद्रता करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए।   
 

विज्ञापन
MP Holi Celebration: Don't fall in color, DGP's warning - deal strictly with those who commit indecency
मध्यप्रदेश के डीजीपी पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली, रंगपंचमी और शब-ए-बारात जैसे त्यौहारों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बहाल रहे और सौहार्द बना रहे, इसे देखते हुए पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आला अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में समस्त एडीजी/आईजी, रेंज डीआईजी एवं समस्त एसपी शामिल हुए। इस बैठक में एडीजी (इंटेलिजेंस) आदर्श कटियार और आईजी लॉ एंड ऑर्डर संजय तिवारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन


सौहार्द के साथ मनाए जाएं सभी त्यौहार : 
डीजीपी सक्सेना ने कहा कि छह, सात और आठ मार्च को प्रदेशभर में त्यौहार आयोजित होंगे। इस दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाने के लिए हमें तैयार रहना है। त्यौहारों में नागरिक उत्साहपूर्वक सम्मिलित हो रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हों, यह सुनिश्चित किया जाए। होली और रंगपंचमी के दौरान शब-ए-बारात का आयोजन भी हो रहा है, इस बात का हमें विशेष ध्यान रखना होगा कि सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे। आवश्यकतानुसार समस्त जिलों को अतिरिक्त बल उपलब्ध करा दिया गया है। पुलिस जिला एवं थाना स्तर के अलावा आवश्यकतानुसार बीट्स, मोहल्ला पर भी शांति समिति की बैठक आयोजित करें। बीट स्तर की इंटेलीजेंस को अत्यधिक सक्रिय रखें। एडीजी (इंटेलिजेंस) आदर्श कटियार ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में हमें अथक प्रयास करने होंगे। 
विज्ञापन


महिला सुरक्षा के प्रति रहें सजग 
 डीजीपी सक्सेना ने कहा कि त्यौहारों के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि महिलाओं के साथ कोई अभद्रता की घटना ना हो। महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। धार्मिक स्थलों के आसपास एवं वहां से गुजरने वाले जुलूसों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध शराब कारोबारियों पर रखें विशेष नजर  
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान डीजीपी सक्सेना ने कहा कि होली और रंगपंचमी पर होने वाली असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए तैनात रहें। विशेष तौर पर अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई की जाए। लाइसेंसी शराब दुकानें शासन के निर्धारित समय पर खुलें एवं बंद हों, यह अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। वहीं डीजे पर आपत्तिजनक गाने न बजाए जाएं, इसके लिए डीजे संचालकों को निर्देशित करें। असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखें और उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए।

सुरक्षा के दृष्टिगत अन्य विभागों से करें समन्वय   
डीजीपी सक्सेना ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि होलिका दहन पर आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए व्यवस्था की जाए। नागरिकों को भी समझाइश दें कि बिजली के खंभों, तारों या किसी अन्य ज्वलनशील पदार्थों के आसपास होलिका दहन ना करें। पंचायतों, नगरीय निकायों, स्वास्थ्य विभाग से भी समन्वय करें और फायरब्रिगेड एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

संवेदनशील क्षेत्रों पर रखें विशेष निगरानी 
डीजीपी सक्सेना ने कहा कि विगत वर्षों जिन स्थानों पर सांप्रदायिक घटनाएं एवं विवाद की परिस्थितयां बनी हैं। उन सभी संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर उनकी विशेष निगरानी की जाए। विशेषकर शरारती तत्वों और उपद्रव फैलाने वाले लोगों की पहचान पहले ही कर ली जाए और उन पर विशेष नजर रखी जाए। होली के दौरान होने वाले विवादों को थाना स्तर पर निराकृत करने का प्रयास करें। होली पर निकलने वाले जुलूस एवं शब-ए-बारात के मार्गों को चिह्नांकित कर, यहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करें। इस दौरान पुलिस की निगरानी के लिए वीडियोग्राफी करें, इसके लिए ड्रोन की भी प्रयोग करें।  


सोशल मीडिया पर शिकायतों को गंभीरता से लें  
डीजीपी सक्सेना ने कहा कि त्यौहारों के दौरान होने वाले विवाद और दुर्घटनाओं की जानकारी से अवगत रहने के लिए सोशल मीडिया पर विशेष नजर बनाए रखें। अप्रिय घटनाओं एवं अफवाह की सूचना मीडिया से प्राप्त होने पर इसे गंभीरता से लेकर तत्काल निराकरण करने का प्रयास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed