फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP GIS 2025: PM Modi will launch GIS on February 24, 15 thousand stalwarts including Ambani-Adani will partici

MP GIS 2025: पीएम मोदी 24 फरवरी को करेंगे जीआईएस का शुभारंभ, अंबानी-अदाणी समेत 20 हजार दिग्गज होंगे शामिल

Sun, 02 Feb 2025 06:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 02 Feb 2025 06:48 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आगामी 24-25 फरवरी को एक भव्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) की मेजबानी के लिए तैयार हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को इस समिट का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
MP GIS 2025: PM Modi will launch GIS on February 24, 15 thousand stalwarts including Ambani-Adani will partici
सरकार ने जीआईएस की तैयारी शुरू की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में पहली बार हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) का काउंटडाउन शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार ने 24-25 फरवरी को आयोजित होने वाली जीआईएस की तैयारी शुरू कर दी है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को करेंगे। ऐसे में चर्चा है कि प्रधानमंत्री एक दिन पहले 23 फरवरी को भोपाल आ सकते हैं। समिट में आधा दर्जन केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही देश विदेश के बड़े उद्योगपति भी शामिल होंगे। इसमें अंबानी, अदाणी, टाटा संस, विप्रो ग्रुप के मालिक समेत करीब 20 हजार उद्योगतपति और निवेशकों के शामिल होने की चर्चा है। समिट में निवेशकों को मध्य प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं से अवगत कराया जाएगा। सरकार  आयोजन को भव्य बनाने पर जोर दे रही है। 
विज्ञापन


प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा 
सरकार की तरफ से निवेशकों और उद्योगपतियों के ठहरने के लिए प्रमुख होटल बुक किए जा चुके हैं। साथ ही मेहमानों के लिए बसें, टैक्सी और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की व्यवस्था की गई है। आयोजन के साथ ही निवेशकों को महाकाल मंदिर, सांची, भीमबेटका सहित राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके अलावा, उन्हें मध्य प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों और विश्व स्तरीय विदेशी खानपान का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

 
राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में मुख्य आयोजन 
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का मुख्य आयोजन राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में होगा। इसके लिए पूरे शहर को तैयार किया जा रहा है। खासतौर से स्मार्ट सिटी पार्क से संग्रहालय की तरफ जाने वाली सड़क, वीआईपी रोड, एयरपोर्ट रोड समेत आसपास की सड़को पर मरम्मत का काम किया जा रहा है। इन सड़कों के आसपास सौंदर्यीकरण का काम भी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed