{"_id":"653fe5c5e8379e148509f66e","slug":"mp-elections-2023-complaint-in-election-commission-for-tarnishing-the-image-of-cm-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Elections 2023: CM की छवि खराब करने की चुनाव आयोग में शिकायत; कूटरचित वीडियो जारी करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Elections 2023: CM की छवि खराब करने की चुनाव आयोग में शिकायत; कूटरचित वीडियो जारी करने का लगाया आरोप
Mon, 30 Oct 2023 10:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 30 Oct 2023 10:50 PM IST
सार
अधिवक्ता ने कहा कि कूटरचित वीडियो में झूठे और असत्य तथ्यों को दिखाया गया है। ये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बदनाम करने की साजिश है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के सदस्य ने पुलिस आयुक्त को शिकायत सौंपी है।
विज्ञापन
सीएम शिवराज के खिलाफ जारी किया फर्जी वीडियो।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि खराब करने के लिए एक कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया (एक्स) पर @ShadowSakshi पर अपलोड करने की शिकायत भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के सदस्य और अधिवक्ता नवीन आहूजा ने भोपाल पुलिस आयुक्त को की है।
विज्ञापन
आहूजा ने लिखित शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो डाला गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि को धूमिल करने और भाजपा की जनहितैषी सरकार को बदनाम करने के लिए ये वीडियो अपलोड किया गया है। कूटरचित वीडियो में झूठे और असत्य तथ्यों को दिखाया गया है, जिससे मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बदनाम करने और छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
आहूजा ने कहा कि ये एक गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के अकाउंट धारक के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 120बी, 34 एवं आईटी एक्ट की धारा 66, 67 के तहत प्रकरण किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
