फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election: Will expel everyone from the party... State General Secretary's threat to workers, Sabnani said -

MP Election: पार्टी से सबको बाहर कर देंगे...प्रदेश महामंत्री की कार्यकर्ताओं को धमकी, सबनानी बोले-ऐसा नहीं कहा

Sat, 14 Oct 2023 07:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 14 Oct 2023 07:50 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार और प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ भोपाल मुख्यालय पहुंच दबाव पहुंच रहे है। ऐसे ही विदिशा से पहुंचे विदेशा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी की बहसबाजी हो गई। 

विज्ञापन
MP Election: Will expel everyone from the party... State General Secretary's threat to workers, Sabnani said -
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते भगवानदास सबनानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा मुख्यालय में शनिवार को विदिशा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मनोज कटारे के समर्थन में पहुंचे। हाथों में तख्तियां लेकर कार्यकर्ता मनोज कटारे के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। तभी भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी उनके बीच पहुंचे और उनको नारेबाजी ना करने के लिए समझाने लगी। इस बीच उनकी कार्यकर्ताओं के साथ बहसबाजी हो गई है। तभी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे। कार्यकार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भगवानदास सबनानी ने उनको धमकी दी कि वह सभी को पार्टी से बाहर निकाल देंगे। कार्यकर्ता अध्यक्ष के सामने कहने लगे कि हम सभी को पार्टी से बाहर कर दो। यह व्यवहार ठीक नहीं है। हम पार्टी के कार्यकर्ता अपने कार्यालय में नारेबाजी नहीं करेंगे तो कहा करेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, इस मामले पर भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। उनको समझाया कि नारेबाजी ना करें। आपकी जो भी मांग है उसके लिए बातचीत करें। पार्टी से निकालने की धमकी जैसी कोई बात नहीं कही। कार्यकर्ता भी बाद में समझ गए। ऐसा कोई मामला नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें विदिशा सीट पर अभी कांग्रेस से शंशाक भार्गव विधायक है। उन्होंने पिछले साल भाजपा के मुकेश टंडन को करीब 15 हजार वोट से हराया था। इस सीट पर भाजपा की तरफ से मनोज कटारे भी दावेदारी कर रहे है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed