{"_id":"6523c62532cfac88980f1c25","slug":"mp-election-voting-in-mp-on-17th-congress-said-this-is-the-day-of-independence-aap-said-we-are-ready-b-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: MP में 17 को मतदान, कांग्रेस बोली- यह आजादी का दिन, 'आप' ने कहा हम तैयार, BJP बोली- इतिहास रचेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: MP में 17 को मतदान, कांग्रेस बोली- यह आजादी का दिन, 'आप' ने कहा हम तैयार, BJP बोली- इतिहास रचेंगे
Mon, 09 Oct 2023 02:52 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 09 Oct 2023 02:52 PM IST
सार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। प्रदेश में 17 नवंबर का मतदान और तीन दिसंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश चुनाव
विस्तार
चुनाव आयोग के तारीखों के एलान के साथ ही राजनीतिक पार्टियों ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। मध्य प्रदेश में 55 दिन बाद मतदान होंगे। इस पर कांग्रेस सोशल मीडिया ने लिखा कि यह आजादी की तारीख का एलान है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी में कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। चुनाव से सरकार बनती है, जो प्रदेश और जनता का भविष्य तय करती है। उन्होंने मतदाताओं से मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। साथ ही उन्होंने राजनीतिक दलों से व्यक्तिगत हमले से बचने को कहा। वहीं, मध्य प्रदेश भाजपा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा है तैयार फिर रचने को इतिहास।
लोकतंत्र का हरण करने वालों को सबक सिखाने का दिन
वहीं, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश की सम्मानित जनता पिछले कई वर्ष से जिस तारीख का इंतजार कर रही थी आज उसकी विधिवत घोषणा हो गई। 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में मतदान है। यह दिन लोकतंत्र का हरण करने वालों को सबक सिखाने और सत्य के शासन के पुनर्स्थापना करने का दिन होगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्तााअें और मध्य प्रदेश की जनता से निवेदन किया कि मध्य प्रदेश के विकास और मध्य प्रदेश के भविष्य को निगाह में रखकर चुनाव की तेयारी करें और सही समय पर सही जगह उंगली रखकर नए मध्य प्रदेश के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करें। तीन दिसंबर को मध्य प्रदेश में जनता की सरकार की विजय पर मोहर लग जाएगी।
विज्ञापन
हम पूरी ताकत से लड़ेंगे
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी पूरी तैयारी है। हम छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे। वहीं, आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है। जनता भी इस बार बदलाव के लिए तैयार है। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी सभी जगह हार रही है।
हम सब भी तैयार है
पूर्व सीएम और भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने कहा कि हम सब तैयार है। भारती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज घोषित पांच राज्यों के चुनाव की तारीखों का अभिनंदन, हम सब तैयार है।