फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Assembly Election 2023 Digvijay Singh Raised Questions On EVMs after Congress Defeat in Madhya Pradesh

MP Election Result: वोटिंग पैटर्न को लेकर दिग्विजय ने उठाए सवाल, कहा- जिस मशीन में चिप हो, वो हो सकती है हैक

Tue, 05 Dec 2023 03:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 05 Dec 2023 03:35 PM IST
सार

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आने के बाद ईवीएम एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को अपने निशाने पर लिया है। उन्होंने चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट से भी गुहार लगाई है। 
 

विज्ञापन
MP Assembly Election 2023 Digvijay Singh Raised Questions On EVMs after Congress Defeat in Madhya Pradesh
हार के बाद दिग्विजय सिंह ने उठाए ईवीएम पर सवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर ईवीएम को लेकर सवाल खड़े किए हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद उन्होंने ये सवाल उठाए हैं। उन्होंने 199 विधान सभा सीटों पर पोस्टल बैलेट में मिले कांग्रेस को वोट और ईवीएम में मिले कांग्रेस के वोटों का आकलन करने की बात कही है। सिंह का कहना है वोटिंग पेटर्न में इतना बदलाब कैसे हो सकता है। जिन सीटों पर पोस्टल बैलेट में कांग्रेस जीत रही है वहां ईवीएम में हार रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर पोस्ट कर ईवीएम का ये राग छेड़ा है। उन्होंने कई देशों में ईवीएम पर रोक होने का भी हवाला दिया है। 
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह पोस्ट 
पोस्टल बैलेट के ज़रिए कांग्रेस को वोट देने वाले और हम पर भरोसा जताने वाले सभी मतदाताओं का धन्यवाद! तस्वीरों के आँकड़ों में एक प्रमाण है जो यह बताता है कि पोस्टल बैलेट के ज़रिए हमें यानी कांग्रेस को 199 सीटों पर बढ़त है। जबकि इनमें से अधिकांश सीटों पर ईवीएम काउंटिंग में हमें मतदाताओं का पूर्ण विश्वास न मिल सका। यह भी कहा जा सकता है कि जब तंत्र जीतता है तो जनता (यानी लोक) हार जाती है। हमें गर्व है कि हमारे ज़मीनी कार्यकर्ताओं ने जी जान से कांग्रेस के लिए काम किया और लोकतंत्र के प्रति अपने विश्वास को पुख़्ता किया। अब कुल 230 सीटों के आँकड़े आपके पास हैं। पोस्टल बैलेट के ज़रिए कांग्रेस और बीजेपी को पड़े वोटों की संख्या विश्लेषण के लिए प्रस्तुत है, सोचने की बात यह है कि जब जनता वही है तो वोटिंग पैटर्न इतना कैसे बदल गया?
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




किया जा सकता है हैक
सिंह का कहना है कि चिप वाली किसी भी मशीन को हैक किया जा सकता है। मैंने 2003 से ही ईवीएम द्वारा मतदान का विरोध किया है। क्या हम अपने भारतीय लोकतंत्र को पेशेवर हैकरों द्वारा नियंत्रित करने की अनुमति दे सकते हैं! यह मौलिक प्रश्न है, जिसका समाधान सभी राजनीतिक दलों को करना होगा। माननीय चुनाव आयोग और माननीय सर्वोच्च न्यायालय क्या आप कृपया हमारे भारतीय लोकतंत्र की रक्षा करेंगे?

डॉक्टर गोविंद सिंह बोले ईवीएम हैक करके बदले गए परिणाम 
इधर, लहार विधानसभा से हार का मुंह देखने वाले पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने भी ईवीएम पर सवाल खड़े किये हैं। उनका आरोप है कि ईवीएम में गड़बड़ी की गई है। उन्होंने कहा कि जनता रो रही है। बीजेपी खुशियां मना रही है। EVM हैक करके परिणाम बदले गए हैं।

बीजेपी का काउंटर
ईवीएम पर उठाए गए सवालों पर बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह जी यह भी बता दीजिये कि जयवर्धन सिंह चुनाव ईवीएम की गड़बड़ी से जीते है क्या। इतना ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस तेलंगाना का चुनाव ईवीएम की गड़बड़ी से जीती है क्या। समझा जा सकता है कि लक्ष्मण सिंह जी, प्रियव्रत सिंह, केपी सिंह हार गये है और जयवर्धन सिंह जीत गये है, तो पारिवारिक नाराजगी दूर करने के लिये आपको ईवीएम पर दोष देना ही पड़ेगा।

ईवीएम के मुद्दे पर कांग्रेस में दो फाड़
ईवीएम के मुद्दे पर कांग्रेस में दो फाड़ हो गई है। कांग्रेस का एक धड़ा जहां ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगा रहा है, वहीं दूसरा भाग इसे सिरे से नकार रहा है। दिग्विजय सिंह को अपने भाई लक्ष्मण सिंह का ही साथ इस मामले में नहीं मिला है। लक्ष्मण सिंह का कहना है कि ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई, मैं खुद कई बूथों पर जीता हूं। राजेंद्र भारती, नितेद्र राठौर, अजय सिंह जैसे कई अन्य प्रत्याशियों ने भी ईवीएम पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed