फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election Ravi Shankar Prasad said - Why are Congress leaders troubled by Ram Temple?

MP Election 2023: MP में घूम रहे चुनावी हिंदू, रविशंकर प्रसाद बोले-कांग्रेस नेताओं को राम मंदिर से तकलीफ क्यों

Fri, 03 Nov 2023 05:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 03 Nov 2023 05:37 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को भोपाल में कहा कि मध्यप्रदेश के चुनाव में कोई हनुमान जी की स्तुति गा रहा है, तो कोई हिंदू धर्म के मर्म को समझा रहा है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका जी, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने अयोध्या जाकर भगवान राम को प्रणाम किया क्या? इन्हें अयोध्या के विषय से इतनी नफरत क्यों हो जाती है यह इन्हें जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन
MP Election Ravi Shankar Prasad said - Why are Congress leaders troubled by Ram Temple?
पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भोपाल में पत्रकार वार्ता ली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का सियासी पारा आरोप प्रत्यारोप से चढ़ता जा रहा है। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेताओं को चुनावी हिंदू बताते हुए राम मंदिर से तकलीफ होने की बात कही है। 
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को भोपाल में कहा कि मध्यप्रदेश के चुनाव में कोई हनुमान जी की स्तुति गा रहा है, तो कोई हिंदू धर्म के मर्म को समझा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी की आस्थाओं का सम्मान करते हैं और सभी आस्थाओं के ईश्वर का सम्मान करते हैं, लेकिन राम जन्म भूमि को लेकर कांग्रेस के नेताओं को क्या परेशानी है। राम सनातन हैं और सबके हैं। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका जी, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने अयोध्या जाकर भगवान राम को प्रणाम किया क्या? इन्हें अयोध्या के विषय से इतनी नफरत क्यों हो जाती है यह इन्हें जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन


एमपी में बंद क्यों हो गई मोहब्बत की दुकान
प्रसाद ने कहा कि यहां तो मैं नए-नए शब्द सुन रहा हूं। उन्होंने कहा लालू प्रसाद होली में कुर्ता फाड़ होली खेलते थे, लेकिन यहां की तो राजनीति में कुर्ता फाड़ आ गया है। कांग्रेस के नेता गाली खाने की पावर ऑफ अटर्नी दे रहे हैं और उनके बड़े नेता संभालने के लिए जय वीरू की संज्ञा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहां हैं? मध्यप्रदेश में उनकी मोहब्बत की दुकान क्यों बंद हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडी अलायंस अवसरवाद और एडजस्टमेंट का गठबंधन 
प्रसाद ने विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन को अवसरवादी गठबंधन बताते हुए कहा कि अभी लोकसभा चुनाव का उद्घोष नहीं हुआ है और अभी से गठबंधन बिखर गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश चुनाव में आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी भी कूद गई है। वहीं, कमलनाथ कहते हैं कि इनका कोई वजूद ही नहीं है, इन्हें क्या हिस्सा दें, यहां कांग्रेस और भाजपा की सीधी लड़ाई है। 

सनातन का विरोध करने वाले, हमास पर चुप क्यों हैं?
प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगातार सनातन धर्म का अपमान कर तुष्टिकरण की राजनीति से मध्यप्रदेश की जनता आहत है और उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल नेताओं द्वारा सनातन धर्म को डेंगू कहा गया, तब राहुल गांधी, सोनिया गांधी, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ क्यो चुप्पी साधे हुए थे। उन्होंने सवाल किया कि यह बात कौन करता था कि हम बाबरी मस्जिद फिर बनवाएंगे। यह भी बताएं कि सुप्रीम कोर्ट में रामसेतु की सुनवाई में एफिडेविट देकर किसने प्रभु श्रीराम को काल्पनिक बताया ?  


राहुल गांधी को नीतीश कुमार ने पकड़ाई जातिगत जनगणना की चिट
प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी जातिगत जनगणना की बात करते हैं। पहले उन्हें राफेल की चिट कोई पकड़ा गया, जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी। सावरकर के नाम पर भी उन्हें कोई चिठ्ठी पकड़ा गया था। अब नीतीश कुमार ने उन्हें जातिगत जनगणना की चिट पकड़ाई, जिसे राहुल गांधी सिर्फ पढ़ने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी कोई होमवर्क नहीं करते। अगर वे जातिगत जनगणना की बात करते हैं तो उसके नतीजे उनके परिवार पर लागू होंगे की नहीं। जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी भागीदारी तो राहुल गांधी के परिवार में यह फॉर्मूला लागू होगा या नहीं। या सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के बाद अगले गांधी का क्रम चलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ पिछड़ों की बात करती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी के 80 सांसद पिछड़ा वर्ग से हैं। पिछड़ा वर्ग से सबसे ज्यादा विधायक भाजपा के हैं। अनुसूचित जाति के विधायक सबसे अधिक भारतीय जनता पार्टी के हैं। प्रधानमंत्री खुद पिछड़ा वर्ग से आते हैं। भाजपा ने अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले रामनाथ कोविन्द को राष्ट्र्रपति बनाया और अब अनुसूचित जनजाति वर्ग की बहन द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्र्रपति बनाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed