फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election Interview of vd sharma, said- Rahul-Priyanka themselves are on bail, will they talk on corruption

MP Poll 2023: 'राहुल-प्रियंका खुद जमानत पर, वे क्या भ्रष्टाचार की बात करेंगे?', पढ़ें वीडी शर्मा से खास बातचीत

Tue, 14 Nov 2023 11:47 AM IST
Ravinder Bhajni रविंद्र भजनी
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:47 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार अपने शबाब पर है। 17 नवंबर को मतदान होना है और तीन दिसंबर को मतगणना। दोनों ही प्रमुख पार्टियों के केंद्रीय नेतृत्व के लगातार दौरे हो रहे हैं। अमर उजाला ने भाजपा की स्ट्रैटजी जानने के लिए प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा से बातचीत की। 

विज्ञापन
MP Election Interview of vd sharma, said- Rahul-Priyanka themselves are on bail, will they talk on corruption
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अमर उजाला से खास बातचीत की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मध्य प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार के आरोपों पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं, इन्हें यह बात करने का हक ही नहीं है। पूरा का पूरा गांधी परिवार ही भ्रष्टाचार के आरोपों पर जमानत पर बाहर है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस बार भाजपा सर्वाधिक बहुमत के साथ जीतकर सरकार बनाएगी।  
विज्ञापन


विज्ञापन


चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है। अभी भाजपा की स्ट्रैटजी क्या है?
वीडी शर्माः
मध्य प्रदेश में 20 साल में भाजपा की सरकारों ने जो विकास किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में 1.17 लाख करोड़ रुपये की इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाएं दी हैं। मोदी जी ने जो गरीब कल्याण की योजनाएं, उसके आधार पर हम चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव एक दिन में नहीं लड़ा जाता। भाजपा ने इतने बरसों में जो काम किया है, उसे पूरी ताकत के साथ जनता के बीच लेकर जा रहे हैं। विकास और गरीब कल्याण योजनाओं को लेकर हम वोट मांग रहे हैं। साथ ही भाजपा का जमीनी स्तर पर जो संगठन है, उसकी मदद से एक-एक मतदाता तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा एतिहासिक बहुमत से जीतेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने उनका वचन पत्र चुरा लिया है? 
वीडी शर्माः
मुझे तो इसका जवाब ही नहीं देना चाहिए। वो लोग 24 घंटे झूठ बोलते हैं। उनका वचन पत्र झूठा वचन पत्र है। 2018 में गलती से यह लोग सरकार में आ गए थे तो एक वचन उन्होंने पूरा नहीं किया था। हम तो जो कहते हैं, वह करते हैं। वे लोग कहते हैं कि लाड़ली बहना योजना का हमने 1500 रुपये कहा था। तो हम कहना चाहते हैं कि 15 महीने कमलनाथ जी की सरकार थी। उनकी सरकार से पहले हमारी सरकार बैगा, सहरिया, भारिया आदिवासी बहनों को हम एक हजार रुपये देते थे। आपने उन योजनाओं को बंद कर दिया था। उन आदिवासी बहनों के हक को छीन लिया था। यह योजनाएं हम आज से नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण के लिए लंबे समय से काम कर रहे हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत 45 लाख बेटियां आज लखपति हैं। यह तुम्हारी नकल की है क्या? सिर्फ झूठ बोलते हैं। इनके पास कुछ बचा नहीं है। 

लाड़ली बहना योजना का चुनावों में क्या प्रभाव हो सकता है? पार्टी का क्या आकलन है?
वीडी शर्माः
पार्टी की बड़ी स्ट्रैटजी है। लाड़ली बहना योजना के तहत 1.31 करोड़ महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं, जो हमारी ताकत हैं। भाजपा सरकार ने उन्हें सशक्त बनाने का काम किया है। ऐसी एक नहीं बल्कि कई योजनाएं हैं। हमारी माइक्रो प्लानिंग है। लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों से भी संपर्क अभियान से जोड़ा जा रहा है। एक-एक कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सक्रिय है। हम माइक्रो प्लानिंग के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। 

सात सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा है। तीन दिसंबर को नतीजों के बाद आपकी क्या भूमिका रहेगी?
वीडी शर्माः
भाजपा सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ती रही है। इस बार भी हम सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा में हमारा पहला प्रयास है कि हमारी संगठऩ के ताकत, पीएम मोदी पर जनता के विश्वास, गरीब कल्याण की योजनाएं और विकास, इसके आधार पर जनता के बीच जा रहे हैं। एक-एक कार्यकर्ता लगा है और हर बूथ पर चुनाव जीतने का हमारा संकल्प है। इसे लेकर हम आगे बढ़े हैं। हमारा पहला प्रयास है कि चुनाव ऐतिहासिक बहुमत से जीतें। इसमें भाजपा को सफलता मिलेगी। आगे क्या जिम्मेदारी किसे मिलेगी, यह पार्टी का संगठन तय करता है।     

विकास से शुरू हुआ राजनीतिक प्रचार अभियान कहीं न कहीं भगवान श्रीराम तक पहुंच गया है?
वीडी शर्माः
दिवाली तो मन ही चुकी है। तीन दिसंबर को नतीजों के दिन भी कार्यकर्ता बड़े स्तर पर दिवाली मनाएंगे। अयोध्या में दिवाली तो मन ही रही है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता पूरी तैयारी से जुटे हैं। अयोध्या की बात करें तो 500 साल के इतिहास में लाखों लोगों ने बलिदान दिया। मध्य प्रदेश की सरकार का बलिदान दिया था। चार राज्यों की सरकारें बलिदान हुई थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह शिलान्यास हुआ। आज हमें गर्व है कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला विराजमान होंगे। इससे बड़ा गौरव का क्षण किसी भारतीय के लिए नहीं हो सकता। 


केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का वीडियो वायरल हुआ है। कांग्रेस कमीशनखोरी के आरोप लगा रही है?
वीडी शर्माः
यह फेक वीडियो पार्ट-2 है। पहला वीडियो आया था तब तोमर जी के बेटे ने उस पर एफआईआर की थी। उसकी जांच की जा रही है। अब कांग्रेस दूसरा वीडियो लेकर आई है। कमलनाथ जी, आप तो यह बताइए कि आपके अधिकारियों के पास 281 करोड़ रुपये मिले थे। वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना रखा था। चुनाव के दौरान फेक वीडियो, फेक ऑडियो जारी करना कांग्रेस की आदत हो गई है। उनके पास मुद्दे नहीं है। इस वजह से यह हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। यहां तो तोमर जी के बेटे ने खुद शिकायत की है कि यह फेक वीडियो है। इसकी जांच होनी चाहिए। झूठे आरोप लगाने का प्रयास कांग्रेस करती रही है। 

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार को मुद्दा बना रहे हैं।
वीडी शर्माः
वह लोग क्या भ्रष्टाचार की बात करेंगे। राहुल गांधी हो प्रियंका गांधी हो, यह पूरा गांधी परिवार बेल (जमानत) पर बाहर है। जीजा भी भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हैं। बेल पर बाहर हैं। पूरा का पूरा गांधी परिवार ही भ्रष्टाचार में लिप्त है। यह भ्रष्टाचार की बात करते हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। इन्होंने देश को भ्रष्टाचार युक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वह तो प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश को भ्रष्टाचारियों के चंगुल से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed