{"_id":"65366f0f0f21ff219c08e703","slug":"mp-election-former-minister-umashankar-gupta-suffered-a-heart-attack-was-seeking-ticket-from-bhopal-south-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता को पड़ा दिल का दौरा, भोपाल दक्षिण से मांग रहे थे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता को पड़ा दिल का दौरा, भोपाल दक्षिण से मांग रहे थे टिकट
Mon, 23 Oct 2023 06:33 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 23 Oct 2023 06:33 PM IST
सार
पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेते समय उमाशंकर गुप्ता को सीने में अचानक दर्द उठा। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि गुप्ता को दिल का दौरा पड़ा है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
उमाशंकर गुप्ता को दिल का दौरा पड़ा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल दक्षिण विधान सभा सीट से टिकट के प्रबल दावेदार पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता को आज दिल का दौरा पड़ गया है। वे सेकंड स्टॉप क्षेत्र में पार्टी मीटिंग में थे। उसी समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। मोजूद कार्यकर्ता उन्हें तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। गुप्ता का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है। जानकारी के अनुसार गुप्ता को दो ब्लॉकेज निकले हैं। डॉक्टरों ने स्टंट डाले हैं। गुप्ता की तबीयत अब पूरी तरह खतरे से बाहर बताई जा रही है।
नहीं मिला टिकट
पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे थे 2018 में वे मंत्री पीपी शर्मा के सामने चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा था भारतीय जनता पार्टी ने इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया। बीजेपी ने उनके स्थान पर भगवान दास सबनानी को यहां से प्रत्याशी बनाया है। टिकट कटने पर उमाशंकर गुप्ता नाराज चल रहे थे। उनके समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निवास पर पहुंचकर विरोध भी जताया था। इसके साथ ही उनके समर्थन में कई पार्टी वर्कर ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया था। बीजेपी प्रत्याशी सबनानी जब गुप्ता से मिलने पहुंचे थे तो उन्होंने असंतोष के चलते उनसे भी मुलाकात नहीं की थी।
देखने पहुंच रहे नेता
इधर, गुप्ता की तबियत बिगड़ने की खबर के बाद हड़कंप मच गया है। उनके समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। बीजेपी के भी कई बड़े लीडर उन्हे देखने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।