फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election: Collectors and SP of many districts complained to the Election Commission

MP Election 2023: मुश्किल में इन जिलों के कलेक्टर एसपी, चुनाव आयोग से शिकायत

Fri, 24 Nov 2023 04:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 24 Nov 2023 04:35 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधान सभा चुनाव में कई जिलों के कलेक्टर और एसपी राजनीतिक दलों के आरोपों से घिर गए हैं। ये सभी दल सरकार बनने पर इन कलेक्टर और एसपी पर कार्रवाई करने की बात भी कह रहे हैं। इतना ही नहीं इन सभी की शिकायत इलेक्शन कमीशन से भी की जा चुकी है। 

विज्ञापन
MP Election: Collectors and SP of many districts complained to the Election Commission
चुनाव आयोग से शिकायत - फोटो : Social Media

विस्तार

एक दर्जन जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ऐसे हैं जिनकी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान इन सभी की शिकायतें चुनाव आयोग में पहुंचीं हैं। अलग-अलग राजनीतिक दलों ने अलग अलग मामलों में इन सभी की शिकायतें चुनाव आयोग से की हैं। इनमें करीब 9 कलेक्टर और पांच पुलिस अधीक्षको के नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन


ये हैं शिकायतें 
कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों ने सबसे अधिक शिकायतें की हैं। इनमें चुनाव के दौरान निष्पक्ष काम न करने, किसी एक दल विशेष के फेवर करने जेसी शिकायतें शामिल हैं। इतना ही नहीं मतदान और मतगणना को प्रभावित करने जेसी शिकायते भी हैं। 
विज्ञापन


बना रहे लिस्ट
इधर, कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों का कहना है कि वे ऐसे अधिकारियों की सूची बना रहे हैं जिन्होंने निष्पक्ष काम नहीं किया है। या फिर उन्होंने किसी के दवाब में काम किया है। सरकार आने पर इन सभी अधिकारियों पर एक्शन लिया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ तो खुलकर इस बात का एलान भी का चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कलेक्टर की शिकायत

  • रिजु बाफना- कलेक्टर, नरसिंहपुर
  • भास्कर लक्षकार- कलेक्टर, रतलाम
  • संजीव श्रीवास्तव-  कलेक्टर, भिंड
  • सुभाष कुमार द्विवेदी- कलेक्टर, अशोकनगर
  • दीपक आर्य- कलेक्टर, सागर
  • साकेत मालवीय- कलेक्टर, सीधी
  • अनुराग वर्मा- कलेक्टर, सतना
  • संदीप माकिन- कलेक्टर, दतिया
  • संदीप जीआर- कलेक्टर छतरपुर


इन एसपी की शिकायत

  • शैलेंद्र सिंह चौहान- मुरैना एसपी
  • प्रदीप शर्मा- दतिया एसपी 
  • आदित्य प्रताप सिंह- जबलपुर एसपी
  • अंकित जायसवाल- निवाड़ी एसपी 
  •  अमित सांघी- छतरपुर एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed