{"_id":"652d19f6337541a1a703b234","slug":"mp-election-case-against-unknown-in-digvijay-singh-s-fake-resignation-letter-case-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: दिग्विजय सिंह के फर्जी इस्तीफा पत्र मामले में अज्ञात पर केस, कांग्रेस बोली- हमें लालीपॉप दे दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: दिग्विजय सिंह के फर्जी इस्तीफा पत्र मामले में अज्ञात पर केस, कांग्रेस बोली- हमें लालीपॉप दे दिया
Mon, 16 Oct 2023 04:39 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 16 Oct 2023 04:39 PM IST
सार
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के फर्जी इस्तीफे पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने पर कांग्रेस ने कहा कि हमें लालीपॉप पकड़ा दिया। पुलिस के अधिकारियों ने अपने तर्क दिए हैं।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह के फर्जी इस्तीफा मामले में क्राइम ब्रांच ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक दूसरे के खिलाफ षड्यंत्र और आरोप प्रत्यारोप से सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। दिग्विजय सिंह के फर्जी इस्तीफा मामले में क्राइम ब्रांच ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस पर कांग्रेस ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए तंज कसा है।
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने एफआईआर की कॉपी शेयर कर लिखा कि भोपाल अपराध शाखा को दिग्विजय सिंह के खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों, फर्जी दस्तखत कर षड्यंत्रपूर्वक उनकी और कांग्रेस की छवि बिगाड़ने के कुप्रयास को लेकर भाजपा प्रवक्ता हितेश वाजपेयी के विरुद्ध एफआईआर का आवेदन दिया था। अपराध शाखा ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हमें लॉलीपॉप दिया। उन्होंने कहा कि डीसीपी साहब इस सम्मान से मुझे वंचित क्यों किया गया। बिना प्रमाण मेरे विरुद्ध सीधी एफआईआर क्यों दर्ज हुई? क्या क्राइम ब्रांच सत्ता और विपक्ष में विभाजित है??
हमें कोई साक्ष्य नहीं दिया गया
वहीं, इस मामले में क्राइम ब्रांच के उपायुक्त श्रुति कीर्ति सोमवंशी ने अज्ञात पर अपराध दर्ज करने को लेकर कहा कि ऑनलाइन लेटरहेड शेयर करने पर कोई अपराध पहले भी दर्ज नहीं किया गया है। अपराध फर्जी लेडर हेड बनाने वाले पर दर्ज किया गया है। फर्जी लेटर हेड किसने बनाया हमें किसी ने कोई साक्ष्य नहीं दिया है। इसलिए अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
यह है मामला
रविवार को कांग्रेस की 144 प्रत्याशियों की सूची जारी करने के दौरान दिग्विजय सिंह के नाराज होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस्तीफा लिखने का लेटरहेड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस पत्र को भाजपा के प्रवक्ता हितेश वाजपेयी ने शेयर किया। जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने क्राइम ब्रांच में हितेश वाजपेयी के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज बनाकर और फर्जी हस्ताक्षर से षड्यंत्र पूर्वक उनकी और कांग्रेस की छवि बिगाड़ने का आरोप लगा कर एफआईआर करने आवेदन दिया था। क्राइम ब्रांच ने मामले में सोमवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।