{"_id":"652abc06afe6e0272905a125","slug":"mp-election-bjp-s-strength-will-increase-in-mahakaushal-independent-mla-from-varasivni-pradeep-jaiswal-will-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: महाकौशल में भाजपा की बढ़ेगी ताकत, वारासिवनी से निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल शामिल होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: महाकौशल में भाजपा की बढ़ेगी ताकत, वारासिवनी से निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल शामिल होंगे
Sat, 14 Oct 2023 09:34 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 14 Oct 2023 09:34 PM IST
सार
शिवराज सरकार ने निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर खनिज विकास निगम का अध्यक्ष बनाया था।
विज्ञापन
प्रदीप जायसवाल, निर्दलीय विधायक, मप्र
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश भाजपा के लिए विरोध और बगावत के बीच अच्छी खबर आई है। बालाघाट की वारासिवनी से विधायक प्रदीप जायसवाल भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेंगे। निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार कांग्रेस से विधायक थे। 2013 में उनको भाजपा प्रत्याशी डॉ. योगेंद्र निर्मल ने हरा दिया। इसके बाद 2018 में कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और भाजपा प्रत्याशी डॉ. योगेंद्र निर्मल को चार हजार वोटों से हरा दिया।
कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे
जायसवाल ने कांग्रेस की सरकार बनने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना समर्थन दिया। कांग्रेस ने उन्हें कैबिनेट मंत्री भी बनाया, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनके समर्थक विधायकों के भाजपा में जाने के बाद कमलनाथ सरकार गिर गई। इसके बाद सरकार बदलने पर उन्होंने अपना समर्थन भाजपा को दे दिया।
शिवराज सरकार ने बनाया खनिज विकास निगम का अध्यक्ष
इसके बाद शिवराज सरकार ने उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर खनिज विकास निगम का अध्यक्ष बनाया था। अब पार्टी सूत्रों का कहना है कि वे भाजपा की एक दो दिन में सदस्यता ले सकते हैं, ताकि भाजपा की तरफ से चुनाव मैदान में उतर सकें।