{"_id":"6538ede374387db46b0008a3","slug":"mp-election-alka-lamba-allegation-said-government-is-getting-election-donations-from-those-who-serve-poison-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: अलका लांबा का आरोप, बोलीं- जहर परोसने वालों से सरकार को मिल रहा चुनावी चंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: अलका लांबा का आरोप, बोलीं- जहर परोसने वालों से सरकार को मिल रहा चुनावी चंदा
Wed, 25 Oct 2023 03:58 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 25 Oct 2023 03:58 PM IST
सार
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने भोपाल में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सरकार पर चुनाव में धन बल के इस्तेमाल का आरोप लगाया। उन्होंने मिलावट माफिया के हावी होने की बात कहते हुए मंत्री तुलसी सिलावट पर हमला बोला।
विज्ञापन
अलका लांबा ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि समाज में जहर परोसने वालों से सरकार को चुनावी चंदा मिल रहा है, जिसके बूते यह वोट खरीदने का प्रयास कर रहे हैं। ये मिलवाटखोरों से मिले धन से चुनाव जीतना चाहते हैं। अलका ने बुधवार को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला।
गृह मंत्रालय की सिफारिश
लांबा ने कहा कि कमलनाथ के सभी वचन सरकार आने पर तत्काल प्रभाव से पूरे किए जाएंगे। उन्होंने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में मिलावटखोर और माफिया हावी हैं। त्योहारों में नकली खोया पनीर का बाजार में जमकर व्यापार किया जा रहा है। मंत्री तुलसीराम सिलावट को लांबा ने मिलावटी बताते हुए कहा कि मिलावट माफिया ने सिलावट को चेतावनी दी है। उन्हें बचाने के लिए गृह मंत्रालय तक सिफारिश की जा रही है।
गेहूं में मिलाई जा रही रेत
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि सरकार जो मुफ्त राशन दे रही है उसमे मिलावट की जा रही है। सरकारी गेहूं का वजन बढ़ाने के लिए उसमें रेत मिलाई जा रही है। लांबा ने कहा कि रेत मिलाकर गेहूं का वजन बढ़ जाएगा लेकिन कुपोषित बच्चों का वजन घटाया जा रहा है। स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि 12वीं पास मंत्री को महिला बाल विकास मंत्री बनाया गया है।