फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Wages are not being received under MNREGA, Kamal Nath targeted Shivraj government

MP Election 2023: मनरेगा में नहीं मिल रही मजदूरी, कमलनाथ ने शिवराज पर साधा निशाना; कहा-अपनी गलती का अफसोस करिए

Fri, 27 Oct 2023 02:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 27 Oct 2023 02:00 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मनरेगा मजदूरों का मुद्दा गूंजा है। कांग्रेस ने मामले को उठाया है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। उनका कहना है कि एक तरफ दीपावली जैसा त्योहार आ रहा है और दूसरी तरफ मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
MP Election 2023: Wages are not being received under MNREGA, Kamal Nath targeted Shivraj government
कमलनाथ ने शिवराज को फिर घेरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट कर शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मनरेगा के तहत मजदूरों को मजदूरी न मिलने का मामला उठाया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मध्यप्रदेश में करीब 10 हफ्ते से मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों को उनकी मजदूरी नहीं मिली है। त्योहार के मौसम में मजदूरों के साथ इस तरह का व्यवहार अमानवीय है। मैं शिवराज जी से जानना चाहता हूं कि उनकी सरकार लगातार कर्ज लेती रही है और आचार संहिता के दौरान भी कर्ज लेने की तैयारी चल रही है। जब लाखों मनरेगा श्रमिकों को उनकी मजदूरी नहीं दी जा सकती तो आखिर यह कर्ज किस चीज के लिए लिया जा रहा है। शिवराज जी गरीबों के मुंह से निवाला छीनने से बड़ा पाप और कुछ नहीं है। मैं माननीय निर्वाचन आयोग से भी आग्रह करता हूं कि आचार संहिता के बावजूद श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान किया जाए, यह उनका अधिकार है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया वॉर
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेताओं का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप जारी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ सोशल मीडिया पोस्ट कर भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। जवाब में बीजेपी भी कांग्रेस और कमलनाथ पर हमला बोल रही है। इससे पहले भी कमलनाथ कई मुद्दे एक्स पर पोस्ट कर उठा चुके हैं। जिन पर बीजेपी और शिवराज सिंह दोनों ने पटल जवाब भी दिया है।
विज्ञापन


‘अपनी गलती का अफसोस करिए’
कमलनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर एक अन्य पोस्ट कर सीएम शिवराज सिंह पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा कि शिवराज जी आपकी झूठ की मशीन ने पूरे मध्यप्रदेश को तबाह कर दिया है। 18 साल से पूरे प्रदेश में घूम-घूम कर आप झूठ की फसल उगा रहे हैं। इस समय आपने झूठ के साथ फरेब और धोखाधड़ी भी शुरू कर दी है। पार्टी ने तो पहले ही आपको घर बैठा दिया है, जल्द ही मध्यप्रदेश की जनता भी आपकी विदाई करने वाली है। इसलिए दूसरों को कोसने से अच्छा है, अपनी गलतियों का अफसोस करिए और अपने अपराधों का प्रायश्चित करिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed